Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समर हीट से हैं परेशान? तो इन Fabric के आउटफिट्स को वार्डरोब में करें शामिल

गर्मियों का मौसम पसीने घमोरियों और तपती धूप का मौसम होता है। गर्मी का मौसम कई लोगों के लिए दाग-धब्बों और गंदगी से भी जुड़ा होता है। इससे बचने के लिए किस फैब्रिक के कपड़े पहन रहे हैं यह आपके शरीर के तापमान पर असर डाल सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ Fabric के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे पहनकर आप ठंडा महसूस कर सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 14 May 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
गर्मी से बचने के लिए पहने ये कपड़ें। (Image Credit - Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में शरीर को कैसे ठंडा रखा जाए, इसके लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। इसका सीधा असर आपकी हेल्थ पर भी पड़ सकता है। इसलिए समर सीजन (Fabrics to wear in Summers) में आपको किस फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए, आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं।

कॉटन

सूती या कॉटन कपड़ा सबसे पॉपुलर नेचुरल कपड़ों में से एक है, जो सांस लेने के लिए बेस्ट होता है। यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले और टिकाऊ कपड़ों में से एक है। कॉटन के कपड़ों में रेशों के होने से शरीर का पसीना जल्द ही सूख जाता है और इससे बॉडी ठंडी रहती है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि, कॉटन गर्मियों का सबसे आम कपड़ा है। यह नेचुरल और हल्का कपड़ा गर्मियों में पहनने के लिए आइडियल है।

यह भी पढे़ें -  गर्मियों में पहने इस तरह के कपड़े और खुद को रखें कूल-कूल

लिनन

लिनन फ्लैक्स फाइबर से बना एक नेचुरल कपड़ा होता है। इसे दुनिया के सबसे पुराने कपड़ों में से एक माना जाता है। यह कपड़ा पहनकर आप बेहद कंफर्टेबल महसूस करते हैं। साथ ही, यह कॉटन से दो या तीन गुना मजबूत होता है।

शीयर

शीयर प्रेजेंट में गर्मियों के सबसे आम कपड़ों में से एक है। शीयर एक फूल कॉटन कपड़ा होता है। अन्य भारी कपड़ों से हटके, यह कपड़ा गर्मियों में आपसे चिपकता नहीं है। ट्यूल, लाइटवेट क्रॉचेट्स, ऑर्गेना और लेस सभी गर्मियों के बेहतरीन लुक के लिए सभी डिजाइन इस ही कपड़े से बनाए जाते हैं ।

खादी

खादी एक कॉटन बेस्ड हाथ से बुना/हाथ से काता गया कपड़ा होता है। स्वदेशी क्रांति के दौरान खादी कपड़ा भारत में लोकप्रिय हो गया और तब से यह दुनिया भर में फैल गया है। खुरदरा, देखभाल में आसान कपड़ा आपको चिलचिलाती गर्मी के दौरान ठंडा रखने में मदद करता है। खादी स्टाइलिश लुक वाला एक बुनियादी कपड़ा है।

यह भी पढ़ें -  Best Summer Fabrics: ऑफिस से लेकर वेकेशन तक गर्मियों में रहना है कूल एंड कंफर्टेबल, तो चुनें ये फैब्रिक्स

सिल्क

सिल्क गर्मियों का एक शानदार कपड़ा है। इसकी तापमान को कंट्रोल करने की पॉवर के कारण रेशम को अक्सर Climate fabric माना जाता है। यह कपड़ा नमी को सोखता है, जिससे आपकी स्किन को सांस लेने में आसानी होती है, और यह सभी गर्मियों के अवसरों के लिए सही है।