Move to Jagran APP

Tabu: समुद्र किनारे दिखा तब्बू का सिजलिंग अवतार, बीच लुक के लिए आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Tabu मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर कीं जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sun, 11 Jun 2023 06:42 PM (IST)
Hero Image
बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं तब्बू का ये आउटफिट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tabu: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री तब्बू अपनी अदाकारी के दम पर आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से वह आज भी कई लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आज भी अपनी गजब की फिटनेस के लिए जानी जाती है। तब्बू अपनी फिटनेस से कई यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं।

हाल ही में फिल्म भोला में नजर आई एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख एक बार फिर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

कई एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर

51 साल की उम्र में तब्बू अक्सर फिटनेस गोल्स देती नजर आती हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। सामने तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अंदाज से कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

ग्लैमरस अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बोल्ड और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। दरअसल, अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक्ट्रेस इन दिनों समुद्र किनारे एक छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इसी वेकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह सफेद रंग की हॉल्टर नेक वाले कप्तान ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जहां वह पेड़ के सहारे ग्लैमरस पोस्ट करती नजर आ रही हैं, तो वहीं एक तस्वीर में वह समुद्र के किनारे सनलाइट का मजा लेती दिख रही हैं।

स्मोकी आईज से कंप्लीट किया लुक

अपनी इस वेकेशन लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है। साथ ही स्मोकी आईज और मिनिमम मेकअप इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके अलावा तब्बू ने अपने इस आउटफिट के साथ हूप इयररिंग्स कैरी किए हैं। अपने इस परफेक्ट वेकेशन लुक से एक्ट्रेस फुल समर वाइब्स दे रही हैं। अगर आप भी जल्द ही किसी बीच पर वेकेशन के लिए जा रही हैं, तो अभिनेत्री के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Picture Courtesy: Instagram/tabutiful