Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grooming Tips: सर्दियों में खूबसूरत दिखने के लिए लड़के फॉलो करें ग्रूमिंग के ये आसान टिप्स

Grooming Tips सर्दियों में ठंडी हवा से त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही होंठ भी फटने लगते हैं। इस मौसम में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वहीं पराबैंगनी किरणों से त्वचा पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके लिए घर से निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 06 Jan 2023 01:00 PM (IST)
Hero Image
Grooming Tips: सर्दियों में खूबसूरत दिखने के लिए लड़के फॉलो करें ग्रूमिंग के ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grooming Tips: सर्दी के सीजन में ठंडी हवा बहने से त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही होंठों का बुरा हाल हो जाता है। खासकर, जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस महीने में खरमास के बाद शादी का सीजन भी स्टार्ट होता है। इसके लिए त्वचा की खूबसरती को बरकरार रखना अनिवार्य हो जाता है। अगर आप भी सर्दियों में खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो ये ग्रूमिंग टिप्स जरूर करें। आइए जानते हैं-

क्लींजर यूज करें

धूल, मिट्टी-कण से बचाव के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी। इसके लिए सुबह और शाम दोनों समय क्लींजर से अपने चेहरे को साफ करें।

सनस्क्रीन लगाएं

सर्दियों में ठंडी हवा से त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही होंठ भी फटने लगते हैं। इस मौसम में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, पराबैंगनी किरणों से त्वचा पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके लिए घर से निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। वहीं, होंठों पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

शरीर हायड्रेट रखें

सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे स्किन पर तनाव और खिंचाव पैदा होता है। साथ ही त्वचा की नमी भी गायब हो जाती है। इसके लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। इससे शरीर हायड्रेट रहेगा। साथ ही त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।  

ठंडे पानी से नहाएं 

अक्सर लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं। इससे त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही बॉडी  भी ड्राई हो जाती है। इसके लिए हो सके तो ठंडे पानी से नहाएं। हालांकि, यह संभव नहीं है। अतः आप गुनगुने पानी से नहाएं। इससे त्वचा पर बुरा असर नहीं पड़ता है।

बियर्ड और आई-ब्रो

आजकल लंबी दाढ़ी ट्रेंड में है। इसके लिए आप लंबी दाढ़ी रख सकते हैं। साथ ही बन हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकते हैं। वहीं, नियमित अंतराल पर अपनी आई-ब्रो भी जरूर सेट कराएं। इससे चेहरे की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।