Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Glowing Skin: 40+ की उम्र में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डाइट में जरूर लें ये 5 चीजें

Glowing Skin पपीते में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड एंटी बैक्टीरियल एंटी बैक्टीरियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण बढ़ती उम्र में भी त्वचा की खूबसूरती को बरकार रखते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 03 Jan 2023 09:08 PM (IST)
Hero Image
Glowing Skin: 40+ की उम्र में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डाइट में जरूर लें ये 5 चीजें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Glowing Skin: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। हालांकि, बढ़ती उम्र में त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखना मुश्किल होता है। बढ़ती उम्र में शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। साथ ही अत्यधिक तनाव लेने की वजह से भी चेहरे की खूबसूरती भी गायब हो जाती है। इसके अलावा, गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से भी खूबसूरती पर ग्रहण लगता है। अगर आप भी 40+ क्लब में शामिल हैं और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का जरूर सेवन करें-

पपीता खाएं

पपीते में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर, एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण बढ़ती उम्र में भी त्वचा की खूबसूरती को बरकार रखते हैं। आप पपीते का फेस पैक भी लगा सकते हैं।

चुकंदर खाएं

 चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, आप चुकंदर का सलाद और जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।

अनार का सेवन करें

अनार त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। खासकर, बढ़ती उम्र में रक्त की समस्या होती है। इससे शरीर में रक्त की आपूर्ति होती है। वहीं, अनार में आवश्यक पोषक तत्व  प्यूनीकैलेजिन होता है, जो त्वचा के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

गाजर खाएं

गाजर आँखों के लिए वरदान होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए फायदेमंद होता। है इसके अलावा, इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है, जो कील मुहांसों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं।  

केला खाएं

केला के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें ए, बी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए केला का सेवन अवश्य करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।