Move to Jagran APP

Diwali 2024 पर पुरुषों के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स, दिखेंगे इतने डैशिंग कि मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग

दीवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। रोशनी के इस पर्व पर सभी अपने घरों को सजाते हैं सुंदर कपड़े पहनते हैं और पूजा करते हैं। इस खास त्योहार पर महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी बेहद स्टाइलिश दिखने का शौक होता है। इसलिए हम यहां कुछ ऐसे आउटफिट्स (Diwali 2024 Outfits for Men) बता रहे हैं जिनमें दीवाली के मौके पर पुरुष काफी जचेंगे।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Thu, 24 Oct 2024 11:11 AM (IST)
Hero Image
Diwali 2024 के लिए पुरुषों पर खूब जचेंगे ये आउटफिट्स (Picture Courtesy: Instagram)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  दीवाली का त्योहार यानी खुशियों का त्योहार। घर के चारों और दिए और लाइट्स हमारे जीवन में भी उजाला भर देते हैं। इस साल दीवाली (Diwali 2024) का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि आए। इस खास मौके पर सभी चाहते हैं कि वो काफी खूबसूरत दिखें (Diwali 2024 Fashion), लेकिन अक्सर सिर्फ महिलाओं के आउटफिट्स (Diwali 2024 Looks) के बारे में ही लोग बात करते हैं। इसलिए हम यहां पुरुषों के लिए कुछ दीवाली आउटफिट्स(Diwali 2024 Outfits for Men)  लेकर आए हैं, जो ट्रेडिशनल भी हैं और इनमें आप काफी डैशिंग भी नजर आएंगे। आइए देखें, पुरुषों के लिए कुछ दीवाली आउटफिट्स।

दीवाली आउटफिट-1

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

दीवाली के मौके के लिए ये कुर्ता बिल्कुल परफेक्ट है। इस कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा काफी खूबसूरत लगेगा। ये कुर्ता अंदर से प्लेन और ऊपर से कोट जैसे डिजाइन में है। इसलिए इसमें आप काफी हैंडसम दिखेंगे। ऑफिस की दीवाली पार्टी के लिए भी ये लुक बिल्कुल परफेरक्ट है। 

दीवाली आउटफिट-2

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

नेवी ब्लू रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा आपके दीवाली लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसके साथ नीले रंग की दुपट्टा आपके लुक और खास बनाएगा। ये बड़ा ही कैशुअल लुक है, लेकिन इसमें आपको फुल दीवाली वाइब्स मिलती हैं। 

यह भी पढ़ें: धनतेरस से लेकर दिवाली तक क्या है शुभ मुहूर्त? यहां जानें पंडितों की राय

दीवाली आइटफिट-3

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

दीवाली के मौके पर प्रिंटेड कुर्ता और ऊपर से नेवी ब्लू वेस्टकोट आपके लुक को सबसे अलग और खास बनाएगा। ये लुक भी फॉर्मल और ट्रेडिशनल का कॉम्बीनेशन है, जिसे आप ऑफिस की दीवाली पार्टी के लिए भी पहन सकते हैं। 

दीवाली आउटफिट-4

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

महरून और काले रंग का कॉम्बीनेशन हमेशा और हर मौके के लिए परफेक्ट है। महरून रंग का शॉर्ट कुर्ता और काले रंग की पैंट पहनकर आप दीवाली पर काफी हैंडसम नजर आएंगे। 

दीवाली आइटफिट-5

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

फॉर्मल पैंट, प्रिंटेड कुर्ता और वेस्ट कोट आपके दीवाली लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। आप चाहें, तो अपनी मर्जी से इनका कलर कॉम्बीनेशन चुन सकते हैं। जैसे लाल और सफेद या ब्लैंक और व्हाइट या फिर नीला और सफेद भी काफी अच्छा लगेगा। 

दीवाली आउटफिट-6

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

ब्रॉउन और रेड के कलर का कुर्ता और ब्लैक पैंट आपके लुक को काफी निखारेगा। दीवाली के मौके पर ऐसे सॉलिड कलर का कुर्ता पहनना बिल्कुल परफेक्ट चॉइस हो सकती है। 

दीवाली आउटफिट-7

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

लाल रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और प्रिंटेड शॉल आपको दीवाली के मौके पर बिल्कुल रॉयल लुक हासिल करने में मदद करेगा। लाल और सफेद रंग का कलर कॉम्बीनेशन काफी अच्छा होता है और इसके साथ प्रिंटेड शॉल आपके लुक को एक यूनीक टच देगा। 

दीवाली आउटफिट-8Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

ब्लैक के साथ गोल्डन का टच यानी फुल फेस्टिव वाइब्स। काले रंग के कुर्ते के साथ गोल्डन रंग की किनारी वाला दुपट्टा लें। इसमें भी आपको काफी रॉयल लुक मिलेगा और आप काफी डैशिंग नजर आएंगे। 

दीवाली आउटफिट-9

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

प्लेन शिमरी कपड़े का कुर्ता पायजामा और उस पर प्रिंटेड वेस्ट कोट दीवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप अपनी मर्जी से कलर कॉम्बीनेशन चुन सकते हैं, जैसे- लाल और बीज या फिर सफेद और ब्लू, सफेद और मिंट ग्रीन भी काफी जचेगा। इन लुक्स में आप दीवाली के दिन काफी हैंडसम दिखेंगे। 

दीवाली आउटफिट्स- 10

Diwali Men Outfits

(Picture Courtesy: Instagram)

इस आउटफिट की खासियत इसका डबल दुपट्टा है। किसी भी रंग का कुर्ता पायजामा पहनें, जैसे नीले रंग का कुर्ता पायजामा और दुपट्टा लें। इसके साथ गोल्डन रंग का दुपट्टा लें, जो आपके मोनोक्रॉम लुक में काफी अलग नजर आएगा और काफी अच्छा दिखेगा। 

यह भी पढ़ें: वॉर्डरोब में मौजूद फ्लैशी आउटफिट्स को नए अंदाज में कैरी कर जमा दें त्योहार का रंग