Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eid 2024: ईद पर दिखना चाहते हैं सबसे अलग, तो ये हैं लड़कों के लिए बेस्ट 4 आउटफिट आइडियाज

रमजान के खत्म होने के बाद सेवाइयां बांटकर ईद मनाई जाती है। इस मौके पर नए-नए कपड़े भी पहने जाते हैं लेकिन अकसर लड़कों को ईद आउटफिट को लेकर कंफ्यूजन होती है। अगर आप अपने लुक को लेकर कुछ फाइनल नहीं कर पाए हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। जानते हैं ईद के दिन के लिए कुछ मेल आउटफिट आइडियाज (Mens Eid 2024 Outfit)।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Thu, 11 Apr 2024 09:39 AM (IST)
Hero Image
Eid-ul-Fitr 2024: लड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 4 आउटफिट आइडियाज, दोगुना हो जाएगा ईद का मजा

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eid 2024 Outfit Ideas: देशभर में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक यह त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट होता है। इस खास दिन पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने स्टाइल में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। लड़कियों के लिए तो वैसे भी मार्केट में ढेरों ड्रेस मौजूद हैं, लेकिन अक्सर लड़कों के मन में आखिरी दिन तक ये सवाल खटकता रहता है, कि क्या पहनें और क्या नहीं।

अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, और इस ईद कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में, जिन्हें पहनकर आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं। यकीन मानिए, इन कपड़ों को पहनने के बाद आप आसानी से किसी भी पार्टी की शान बन जाएंगे।

कार्तिक आर्यन

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

ईद के मौके पर आप कार्तिक आर्यन के कुर्ता पजामा वाले इस लुक को कॉपी कर सकते हैं। यह ऐसा क्लासिक लुक है, जिसे ट्राई करके आप भी ईद पर होने वाली पार्टी की रौनक बन जाएंगे। इस सफेद कुर्ते के साथ आप कार्तिक की तरह लॉन्ग जैकेट वियर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ईद पर दिखना चाहती हैं चांद सी हसीन, तो ट्राई कर सकती हैं बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के ये लुक

विक्की कौशल

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

नेवी ब्लू एक ऐसा रंग है, जो लड़कों पर खूब जंचता है। आप ईद के दिन विक्की कौशल की तरह ब्लू कुर्ता पहन सकते हैं। वेनिला ब्रीच पैंट के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद खास लग रहा है। इसके साथ आप जूती वियर कर सकते हैं।

शाहिद कपूर

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

अगर इस ईद आपको भी कुछ ट्रेडिशनल पहनने का मन है, तो शाहिद कपूर की तरह पर्पल कलर का एंब्रॉयडरी कुर्ता पहन सकते हैं। इसे शाहिद ने ब्लैक पैंट के साथ पहना है, और प्रिंटेड बेज दुपट्टे के साथ उनका लुक निखर कर सामने आ रहा है। लड़कों के लिए इस लुक को कॉपी करना भी एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

रणवीर सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

ईद के त्योहार पर आप रणवीर सिंह के लुक को भी लड़के आसानी से फॉलो कर सकते हैं। रणवीर का यह लुक उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- मोहब्बत का तो पिया होगा, लेकिन क्या कभी नफरत का शरबत किया है ट्राई? जानिए इसकी आसान रेसिपी

Picture Courtesy: Instagram