Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fashion Tips: शादी-पार्टी के लिए ढूंढ रही हैं परफेक्ट साड़ी लुक, तो इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। हर कोई इस खास मौके की तैयारियों में लगा हुआ है। अगर आप भी इस सीजन किसी शादी-पार्टी में शामिल होने वाली हैं तो इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sun, 19 Feb 2023 01:14 PM (IST)
Hero Image
वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट होंगे भोजपुरी एक्ट्रेसेस के ये साड़ी लुक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fashion Tips: इन दिनों लोग स्टाइलिश और ट्रेंड में बने रहने के मकसद से लगातार अपने पसंदीदा कलाकारों को फॉलो करते हैं। फिल्मी सितारे अक्सर अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। यही वजह है कि लोग किसी खास अवसर पर खूबसूरत और फैशनेबल दिखने के लिए इन सेलेब्स से इंस्पिरेशन लेते हैं। बीते कुछ समय से भोजपुरी कलाकार भी लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। खासकर भोजपुरी अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग बीते कुछ समय में काफी बढ़ गई है। खूबसूरती और स्टाइल के मामले में ये एक्ट्रेस कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी साड़ी लुक के लिए कोई बढ़िया विकल्प ढूंढ रही हैं, तो इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेश ले सकती हैं।

मोनालिसा

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मोनालिसा अभिनय के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझआ करती रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक मोनालिसा हर लुक कहर ढाती है। अगर आप किसी शादी या फंक्शन के लिए साड़ी पहनना चाहती हैं, तो मोनालिसा के लुक को फॉलो कर सकती हैं।ऑरेंज रंग की इस बंधेज वर्क वाली साड़ी में एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले बाल और मैचिं जूलरी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

अक्षरा सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन के लिए कोई लाइट और सिंपल साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो अक्षरा सिंह के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ब्लैक और ब्राउन स्ट्रिप्स वाली इस शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही हाफ स्लीव्स ब्लाउज उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। इस लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आप एक्ट्रेस की तरह मिनिमल मेकअप और जूलरी कैरी कर सकते हैं।

रानी चटर्जी

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस भी अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। अगर आप किसी शादी फंक्शन के लिए सिंपल पर स्टाइलिश साड़ी ढूंढ रही हैं, तो रानी चटर्जी की इस साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। सफायर ब्लू कलर की इस साड़ी में गोल्डन वर्क की बॉर्डर इसे काफी क्लासी लुक दे रही है। साथ ही एक्ट्रेस बड़े झुमकों के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

आम्रपाली दूबे

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे भी देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। आम्रपाली के फैंस उन्हें वेस्टर्न और इंडियन दोनों लुक में पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की यह साड़ी किसी फंक्शन या पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी। ब्लैक और गोल्डन वर्क वाली इस साड़ी में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं।

Picture Courtesy: Instagram