Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grey Hair Remedy: बालों को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं काला, तो ये 3 चीजें होंगी मददगार

Grey Hair Remedy इन दिनों कई सारे लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में हेयर कलर या डाई के इस्तेमाल के बाद भी बार-बार बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन 3 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Thu, 15 Jun 2023 11:32 AM (IST)
Hero Image
सफेद बालों से निजात पाने के लिए लगाएं ये 3 चीजें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grey Hair Remedy: तेजी से बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति हमारी लापरवाही सेहत के साथ ही हमारी त्वचा और बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाती है। लोग इन दिनों काम के बढ़ते बोझ और कई तरह की समस्याओं की वजह से लगातार कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखा जाए। इन दिनों लोग अपने बालों के प्रति काफी सजग हो चुके हैं।

लड़का हो या फिर लड़की इन दिनों हर कोई अपने बालों का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन खानपान की कमी और काम के बढ़ते बोझ की वजह से होने वाले तनाव के चलते कई लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों असमय सफेद होते बाल कई लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सफेद होते बालों की वजह से लोगों को अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सफेद बालों से निजात पाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल वाले ये हेयर कलर कई बार बालों को डैमेज कर सकते हैं। अगर आप भी असमय सफेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो इन 3 चीजों की मदद से आप सफेद बालों को रोक सकते हैं।

अरंडी तेल (कैस्टर ऑयल)

ठंडी तासीर का होने की वजह से कैस्टर ऑयल शरीर में अधिक पित्त होने से रोकता है, जिसकी वजह से असमय सफेद होते बालों की समस्या से निजात मिल सकती है।

आंवला का तेल

विटामिन-सी से भरपूर आंवला का तेल बालों को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं।

गुड़हल

मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर गुड़हल हेयर फॉसिकल्स की सेहत को बेहतर करता है। हेल्दी फॉसिकल्स मेलानिन के निर्माण को बढ़ाते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik