Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर हाथों में रचेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग, बस आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) का त्योहार इस साल 06 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर शगुन की मेहंदी जरूर लगाई जाती है लेकिन अगर आपकी शिकायत रहती है कि मेहंदी का रंग ज्यादा गहरा नहीं हो पाता है तो आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 ट्रिक्स (Dark Mehendi Tips) बताते हैं जिनकी मदद से मेहंदी के रंग को गाढ़ा किया जा सकता है।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Wed, 04 Sep 2024 01:27 PM (IST)
Hero Image
Hartalika Teej 2024: मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के आसान तरीके (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने बेहद शुभ माना गया है। हाथों पर इसके गहरे रंग को सौभाग्य और सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है। इस हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) अगर आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा भूरा और लंबे समय तक टिकाऊ बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक्स (Tricks To Make Mehndi Darker) बताएंगे, जिनकी मदद से मेहंदी के रंग को नेचुरली गहरा करके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाए जा सकते हैं। यकीन मानिए, इन आसान तरीकों (Dark Mehendi Tips) को अपनाकर हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी रचाई जा सकती है।

मेहंदी लगाने से पहले क्या करें?

एक्सफोलिएट करें

मेहंदी लगाने से पहले हाथों को एक्सफोलिएट करें। इससे मेहंदी की रंगत अच्छी तरह से उभरकर आएगी।

नींबू का रस

मेहंदी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है।

चाय पत्ती

मेहंदी पाउडर को चायपत्ती के पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अप्लाई करें। चाय पत्ती में मौजूद टैनिन मेहंदी के रंग को गहरा बनाता है।

कॉफी

कॉफी में भी टैनिन पाया जाता है जो मेहंदी के रंग को गाढ़ा रचाने में मदद करता है। कॉफी को पानी में उबालकर ठंडा करें और फिर मेहंदी में मिलाएं।

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेहंदी के रंग को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आप मेहंदी के पेस्ट में थोड़ी-सी हल्दी भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत और स्टाइलिश, तो इन 'बो' ब्लाउज डिजाइन से पाएं एलिगेंट और क्लासी लुक

मेहंदी लगाने के बाद क्या करें?

तेल

मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। आप नारियल या जैतून का तेल लगा सकते हैं, जिससे मेहंदी का रंग गहरा रचता है।

चूना

मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूना लें और इसे थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर इसे अप्लाई करें, आप पाएंगी कि मेहंदी का रंग गहरा रचकर आया है।

पानी में भिगोएं

मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों को गुनगुने पानी में भिगोएं। आप चाहें तो पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से भी इसका रंग गहरा रचता है।

धूप से बचाएं

मेहंदी लगाने के बाद हाथों को धूप से बचाएं, क्योंकि तेज धूप भी मेहंदी के रंग को फीका कर सकती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • हमेशा अच्छी क्वालिटी की मेहंदी का इस्तेमाल करें।
  • जितना ज्यादा समय तक आप मेहंदी को लगाकर रखेंगे, रंग उतना ही गहरा होगा।
  • मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक हाथों को न धोएं। ऐसे में, बेहतर होगा कि गहरे रंग की मेहंदी रचाने के लिए इसे रात में लगाकर सो जाएं और सुबह वॉश कर लें।

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2024 के मौके पर ब्लाउज सिलवाने के लिए खोज रही हैं परफेक्ट डिजाइन, तो यहां से लें आइडिया