Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi 2023: होली के रंग से हो गया स्किन इन्फेक्शन, तो इन घरेलू उपायों से फौरन पाएं राहत

Holi 2023 पूरे देश में अभी भी होली की धूम जारी है। ऐसे में अगर होली खेलने के बाद या खेलते समय आपकी कोई एलर्जी हो गई है तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Thu, 09 Mar 2023 11:25 AM (IST)
Hero Image
Holi 2023: होली के रंगों से एलर्जी को दूर करते हैं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: पूरे देश में अभी भी होली की धूम जारी है। इस साल रंगों का यह त्योहार 7 और 8 मार्च को मनाया गया। यह पर्व हर साल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार को एक दूसरे को गुलाल लगाकर लगाया जाता है।

कई बार केमिकल मौजूद रंग हमारी त्वचा को गंभीर नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी होली के रंगों से एलर्जी हो गई है, तो आप इन घरेलू उपायों से इससे निजात पा सकते हैं।

घी 

अगर होली के बाद या खेलते समय आपको त्वचा पर कोई समस्या या जलन महसूस होने लगे, तो तुरंत उस जगह को धोकर वहां गाय का घी लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ देर में ही आपको स्किन में होने वाली जलन से निजात मिल जाएगी।

दही

अगर आप पहले से अपनी स्किन को एलर्जी से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए दही आपके काम आ सकता है। दही न सिर्फ आपको एलर्जी से बचाएगा,बल्कि इससे त्वचा भी नरिश होगी। आप चाहें तो दही में बेसन और पिसी हुई दाल का पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर होली खेलने के बाद आपको जलन हो रही है, तो प्रभावित जगह पर दही लगाकर इसे सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

नारियल का तेल

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो होली खेलने से पहले अपनी पूरी स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगा लें। इसकी मदद से केमिकल युक्त रंगों का आपकी त्वचा पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, यह तेल त्वचा पर एक लेयर बना देगा, जिससे एलर्जी की आशंका कम हो जाएगी।

बेसन

रंगों से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने के बाद रंग निकालने में भी बेसन आपके काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पानी और बेसन का घोल बनाएं। अब त्वचा को पानी से धोने के बाद पूरे शरीर में इस घोल को लगाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। अगर आपकी स्किन रूखी है, तो आप इसमें नारियल या सरसों तेल भी मिला सकते हैं।

एलोवेरा का इस्‍तेमाल

अगर आप जमकर होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो होली खेलने से पहले एक एलोवेरा जेल खरीदकर जरूर रख लें। एलोवेरा हर तरह की स्किन एलर्जी में कारगर साबित होता है। ऐसे में अगर आपको होली के रंगों से एलर्जी हो रही है, तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी एलर्जी, एंटी बैक्‍टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण या रैश बचाते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik