Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi Skin Care Tips: रंगों का त्योहार कर न दे आपकी त्वचा को बेकार, इन टिप्स से रखें स्किन का ख्याल

होली का त्योहार देशभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिनों लोग रंग लगातर एक-दूसरे के साथ जश्न मनाते हैं इसलिए इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। हालांकि हानिकारक रंग हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में ये टिप्स फॉलो करें।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Fri, 22 Mar 2024 10:46 AM (IST)
Hero Image
इन तरीकों से करें होली के रंगों से स्किन का बचाव

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। होली हिंदुओं के सबसे रंगीन और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे 'रंगों के त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल पूरे देश में सोमवार यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

रंगों का त्योहार लोग अक्सर साथ मिलकर मनाते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाना हो या मिठाइयां बांटना, होली पूरी तरह से मौज-मस्ती और खुशियों का त्योहार है। होली मनाने के दौरान रंग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। पुराने समय में जहां प्राकृतिक रंगों के साथ यह त्योहार मनाया जाता था, तो वहीं वर्तमान में मिलने वाले रंगों में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी त्वचा (Holi Skin Care Tips) के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को हानिकारक रंगों से बचा पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 40 के बाद नहीं पड़ेंगी झुर्रियां और झाइयां अगर डेली फॉलो करेंगी ये स्किन केयर रूटीन

स्किन मॉइस्चराइज करें

अगर आप बिना किसी टेंशन होली एंजॉय करना चाहते हैं, तो रंगों से खेलने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें। रंगों के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए मॉइस्चराइजेशन सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाला मॉइस्चराइजर लें और इसे अपने चेहरे, हाथों, गर्दन, बांहों और पैरों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको न सिर्फ रंगों को छुटाने में होगी, बल्कि त्वचा भी ड्राई नहीं होगी।

मेकअप को कहें 'न'

अगर आप मेकअप फ्रीक हैं, तो आपको होली का आनंद लेने के लिए एक दिन के लिए मेकअप छोड़ दें। स्किन पर मेकअप लगाने से इसके पोर्स बंद हो सकते हैं और इसकी वजह से दाने, चकत्ते और जलन हो सकती है। इसके अलावा मेकअप के कारण त्वचा से रंगों का उतरना भी मुश्किल हो जाता है।

सनस्क्रीन लगाएं

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो होली के दौरान लंबे समय तक धूप में रहने से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसी भी पिग्मेंटेशन और टैनिंग से बचने के लिए एक अच्छा एसपीएफ सनस्क्रीन लगाएं। इसके लिए UVA और UVB ब्लॉकिंग फॉर्मूले वाला वॉटर रेजिस्टेंस वाला सनस्क्रीन बढ़िया होगा।

तेल भी होगा मददगार

होली के हानिकारक रंग आपकी स्किन में गहराई तक जाकर दाने और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा पर तेल लगाएं। तेल लगाने से आपकी त्वचा और रंगों के बीच एक बैरियर पैदा हो जाता है, जिससे हार्ड रंग आपकी त्वचा के अंदर नहीं जाते। आप इसके लिए नारियल या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइल्ड फेस पैक लगाएं

होली के तीखे रंग आपकी त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी वजह से चकत्ते, रेडनेस, जलन और मुंहासे की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर रंग लगाने के बाद अगर आपको इनमें से कोई समस्या होती है, तो आप कोई माइल्ड फेस पैक लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा को आराम मिलेगा बल्कि कोई और नुकसान भी नहीं होगा। शहद, दही और हल्दी का घरेलू फेस पैक एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें- त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और पिंपल फ्री रखने में बेहद असरदार है Skin Fasting, रखें इन बातों का खास ध्यान

Picture Courtesy: Freepik