Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chickenpox Marks: चिकनपॉक्स के जिद्दी दागों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपचार

Chickenpox Marks चिकनपॉक्स होने पर इसके निशान त्वचा पर उभरे हुए लंबे वक्त तक रह जाते हैं। ये निशान आसानी से दूर नहीं होते हैं और पूरी तरह से गायब होने में कुछ हफ्तों से लेकर सालों तक का समय लग सकता है। आज इस आर्टिकल में हम कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे जो आपके इन निशान को हटाने और कम करने में मददगार हो सकते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 11 Aug 2023 01:57 PM (IST)
Hero Image
Chickenpox Marks: चिकनपॉक्स के दागों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chickenpox Marks: चिकनपॉक्स एक वायरल संक्रमण है, जो ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलता है। ये वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के कारण होता है। चिकनपॉक्स में करीब 10 से 21 दिनों तक चेहरे और पूरे शरीर पर लाल रंग के फफोले और बहुत ज्यादा खुजली वाले चकत्ते होने लगते हैं। कुछ लोगों को इस दौरान बुखार भी आता है।

हालांकि ठीक होने के बाद भी स्किन पर चिकनपॉक्स के निशान रह जाते हैं। वैसे तो कुछ सालों बाद ये दाग अपने आप गायब हो जाते हैं, लेकिन अगर चेहरे पर चिकनपॉक्स के दाग रह जाएं , तो हम इनसे छुटकारा पाने के लिए कई उपाय करते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में आपको कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

चिकनपॉक्स के दागों के लिए घरेलू उपचार

एलोवेरा जेल

चिकनपॉक्स में हुए दानों और दाग पर एलोवेरा जेल काफी प्रभावी है। यह त्वचा को ठंडक देने का काम करता है, साथ ही खुजली से भी राहत दिलाता है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने दानों पर नियमित रूप से लगाएं। आप रात को सोने से पहले एलोवेर जेल लागएं और सुबह पानी से धो लें।

शिया बटर

चिकनपॉक्स के बाद हमारी स्किन काफी हद तक ड्राई हो जाती है। शिया बटर में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, इसके इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज रहती है। शिया बटर से आप प्रभावित एरिया को मालिश करें, इससे वो हिस्सा हाइड्रेटेड रहता है और खुजली भी कम होती है।

चिकनपॉक्स के दागों के लिए के लिए फेसपैक

नींबू, एलोवेरा और शहद का पैक

इससे फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं, फिर शहद भी डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस पैक का उपयोग कम से कम दो बार करें।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस पैक

इसे बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। यह झागदार हो जाएगा। इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और पूरी तरह सूखने के लिए 30 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद आप इसे सादे ठंडे पानी से धो लें और चेहरे को बिना रगड़े थपथपा कर सुखा लें।

ओट्स और नारियल तेल का पैक

एक बाउल में 2 चम्मच ओट्स और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे धीरे-धीरे दागों पर रगड़ें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik