Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Summer Skin Care: गर्मी ने छीन ली है त्वचा की चमक, तो अप्लाई करें ये घरेलू स्क्रब

Summer Skin Care गर्मी में स्किन संबंधित कई समस्याएं परेशान करती हैं। इसलिए स्किन की साफ-सफाई करना काफी जरूरी है। इसके लिए स्किन केयर रूटीन में स्क्रब जरूर शामिल करें। जो आपके चेहरे से गंदगी हटाने में मददगार है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 18 Apr 2023 06:41 PM (IST)
Hero Image
Summer Skin Care: गर्मी ने छीन ली है त्वचा की चमक, तो अप्लाई करें ये घरेलू स्क्रब

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Skin Care: गर्मी में स्किन संबंधी समस्या आम है। तेज धूप त्वचा की चमक को छीन लेती है। जिससे चेहरे पर गंदगी और टैन की समस्या होती है। ऐसे में आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को साफ करने में मददगार है। जिससे आप पिंपल्स और ब्लैकहेड्स से भी राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन स्क्रब को बनाने का तरीका।

चावल का स्क्रब

पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में त्वचा को निखारने के लिए आप पपीते का स्क्रब चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पके पपीते को टुकड़ों में काट लें, अब इसे मैश कर लें। इसमें ओट्स और दही मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

बादाम से बनाएं स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए बादाम को पीसकर तैयार कर लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। गर्मियों में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए यह बेहतरीन फेस पैक है।

एलोवेरा का स्क्रब

गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाने के लिए आप एलोवेरा का स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच कॉफी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

ओट्स का स्क्रब

इससे स्क्रब बनाने के लिए ओट्स का पाउडर लें, इसमें एक-दो चम्मच दही मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

टमाटर और शहद का स्क्रब

टमाटर का पल्प अलग कर लें, इसमें शक्कर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। 

कॉफी और दही का स्क्रब

कॉफी में मौजूद कैफिन स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं। अब इससे चेहरे पर स्क्रब करें, कुछ देर बाद साफ कर लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik