Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानें, अनार से आपकी स्किन पर कैसे आ सकता है निखार

अनार में मौजूद विटामिन ई स्किन में निखार लाता है साथ ही नए टिशूज को बनने में भी मदद करता है। अनार स्किन से दाग-धब्बों को दूर करके आपकी रंगत में निखार लाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:25 PM (IST)
Hero Image
जानें, अनार से आपकी स्किन पर कैसे आ सकता है निखार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अनार खाने में जितना टेस्टी और रसीला है, उतना ही ये सेहत और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए,सी,ई और फॉलिक एसिड और एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। अनार का इस्तेमाल ना सिर्फ आपको सेहतमंद बनाता है, बल्कि ये आपकी स्किन में भी निखार लाता है। अनार में मौजूद विटामिन ई स्किन में निखार लाता है, साथ ही नए टिशूज को बनने में भी मदद करता है। अनार स्किन से दाग-धब्बों को दूर करके आपकी रंगत में निखार लाता है। अनार स्किन को निखारने के साथ-साथ एंटी-एजिंग भी है। आइए जानते हैं कि अनार के स्किन के लिए क्या-क्या फायदे हैं-

यह त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा, अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

अनार के बीज का तेल करेगा आपकी स्किन की सफाई। अनार के बीज का तेल आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देता है, साथ ही स्किन को शाइन भी करता है।

अनार के बीज का स्क्रब लगाने से डेड स्किन को निकालकर आपकी स्किन की सफाई हो जाती है। अनार के बीज का स्क्रब तैयार करने के लिए आपको बस इतना करना है कि कुछ अनार के बीजों को पीस लें, इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं, कुछ समय बाद इसे ठंडे पानी से धीरे से धोएं।

अनार को नेचुरल स्किन टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और चेहरा धोने के बाद अनार के कुछ दानों का रस निकाल कर चेहरे पर लगाएँ। आप अनार के रस के साथ सेब का सिरका मिला कर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। याद रखें, बहुत अधिक अनार के रस का उपयोग करने से बचें, क्योंकि आपका चेहरा चिपचिपा हो सकता है।

अनार का रस आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस मास्क के रूप में भी काम कर सकता है। आपको बस बेंटोनाइट या एज़्टेक क्ले के साथ रस मिलाना है और फिर इसे अच्छी तरह से हिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और एक घंटे के लिए इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें। आप चेहरा वॉश करने के बाद फेस पर फर्क साफ देख सकती है। 

                  Written By Shahina Noor