Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Walnuts For Skin: डार्क सर्कल से लेकर झुर्रियों तक दूर करता है अखरोट, ब्यूटी रूटीन में इस तरह करें शामिल

Walnuts For Skin अखरोट सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। यह आयरन प्रोटीन कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए अखरोट कैसे फायदेमंद है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 01 Mar 2023 04:57 PM (IST)
Hero Image
Walnuts For Skin: स्किन के लिए अखरोट के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Walnuts For Skin: अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अखरोट स्किन के लिए भी बहुत ही गुणकारी माना जाता है। यह एक बेहतरीन ब्यूटी टॉनिक है। जो स्किन संबंधित समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। तो आइए जानते हैं, अखरोट त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है।

1. चेहरे के बालों को हटाने में कारगर

अगर आपके चेहरे पर मौजूद अनचाहे बाल से परेशान है, तो अखरोट काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए अखरोट का पेस्ट तैयार करें और इससे चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

2. डार्क सर्कल को दूर करने में मददगार

अखरोट के इस्तेमाल से डार्क सर्कल कम कर सकते हैं। यह आंखों को ठंडक देता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है। आखों के नीचे अखरोट का पेस्ट लगा सकते हैं, इससे आपको फर्क नजर आएगा।

3. झुर्रियों की समस्या के लिए

अखरोट का स्क्रब तैयार कर सकते हैं, इसके इस्तेमाल से झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. मुंहासे दूर करे

इसके लिए अखरोट का पाउडर तैयार करें, इसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। प्रभावित एरिया पर इस पेस्ट को लगाएं। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

5. त्वचा को हाइड्रेट रखे

अखरोट का तेल त्वचा को हाईड्रेट करने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजिंग एजेंट है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- Freepik