Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pomegranate Peels: बेदाग त्वचा के लिए इन 4 तरीकों से करें अनार के छिलकों का इस्तेमाल

Pomegranate Peels अनार के छिलके को बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें। आप घर पर आसानी से इससे फेस पैक बना सकते हैं। जिससे आप निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे फेस पैक कैसे बनाएंं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Fri, 09 Dec 2022 03:15 PM (IST)
Hero Image
Pomegranate Peels: हेल्दी स्किन के लिए अनार के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कPomegranate Peels: अनार का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई रोगों को दूर करने में सहायक है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं, अनार के छिलके भी त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह का दाग-धब्बा या टैनिंग की समस्या है, तो अनार के छिलकों का इस्तेमाल कर दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके छिलकों से फेस पैक कैसे बनाएं।

शहद और नींबू के साथ बनाएं फेस पैक

इससे फेस पैक बनाने के लिए अनार के छिलकों को सबसे पहले सूखा लें। अब इसे अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें। इसमें एक चम्मच शहद, और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में इस प्रक्रिया को 2-3 बार कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे में निखार आएगा।

दही के साथ

यह फेस पैक मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए अनार के छिलकों के पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इससे चेहरे पर मसाज करें, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

गुलाब जल के साथ

चेहरे की झुर्रियों से निजात पाना चाहते हैं, तो ये फेस पैक जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए एक-दो चम्मच अनार के छिलकों का पाउडर लें, अब गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।

कच्चे दूध के साथ

मुलायम त्वचा के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अनार के छिलकों के पाउडर में कच्चे दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। हफ्ते में इस फेस पैक का 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

Picture Courtesy: Freepik