Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hair Care Tips: बालों के लिए काफी फायदेमंद है दही, इन 4 तरीकों से बनाएं हेयर पैक्स

Hair Care Tips दही के इस्तेमाल से आप बालों को घना और मजबूत बना सकती हैं। यह बालों को अंदर से पोषित करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन हेयर ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं दही से बालों के लिए मास्क कैसे बनाएं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 03 May 2023 03:00 PM (IST)
Hero Image
Hair Care Tips: बालों में इस तरह लगाएं दही, इन 4 तरीकों से बनाएं फेस पैक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: दही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

दही के नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं, इसके अलावा हड्डियों और दांतों को भी इससे मजबूती मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दही का उपयोग कर बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, दही से हेयर पैक कैसे बनाएं ।।

दही, शहद और नींबू

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में एक-दो चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें । अब इसे अपने बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें। आप इस हेयर पैक के इस्तेमाल से खुजली की समस्या से राहत पा सकते हैं।

दही, शहद और जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके लिए एक बाउल में आधा कप दही लें, इसमें दो चम्मच जैतून का तेल और तीन चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद धो लें।

दही, शहद और नारियल का तेल

नारियल का तेल आपके बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। इसके इस्तेमाल से बाल शाइनी और सुन्दर होते हैं। इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद और नारियल का तेल मिलाएं।

इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसे बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

दही और अंडा का हेयर पैक

बालों को चमकदार बनाने के लिए यह हेयर पैक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके पैक को बनाने के लिए दही में अंडा और मेहंदी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे बालों पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik