Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anti-Aging Glycerin Pack: ग्लिसरीन का एंटी-एजिंग फेस पैक कैसे उम्र के असर को करता है बेअसर, जानिए

Anti Aging glycerin pack आप भी चेहरे पर बढ़ती उम्र के असर से परेशान हैं तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल शहद और अंडा के साथ पैक बनाकर करें। ग्लिसरीन स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करती है तो शहद स्किन की झुर्रियों को कम करता है। अंडा स्किन को हेल्दी बनाता है।

By Shahina NoorEdited By: Updated: Mon, 06 Sep 2021 06:08 PM (IST)
Hero Image
ग्लिसरीन में मौजूद एंटी एजिंग प्रोपर्टीज बढ़ती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने नहीं देती।

नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। स्किन की समस्याओं का बेहतरीन इलाज है ग्लिसरीन, जो स्किन को सॉफ्ट बनाती है साथ ही स्किन को दाग-धब्बों से निजात भी दिलाती है। बढ़ती उम्र के असर को कम करती है ग्लिसरीन। यह चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन को दूर करती है। ग्लिसरीन हर मौसम में स्किन को शाइन करती है, चिपचिपी होने के कारण इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ किया जाता है। इससे चेहरे पर निखार आता है।

चेहरे पर निशान है या स्किन पैची दिखती है तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। ग्लिसरीन धूप में स्किन को जलने से भी बचाती है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग प्रोपर्टीज बढ़ती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने नहीं देती। ऑयली स्किन के लिए भी यह उपयोगी है। ऑयली स्किन के लिए ग्सिसरीन का इस्तेमाल एक क्लींजर की तरह करना चाहिए।

आप भी चेहरे पर बढ़ती उम्र के असर से परेशान हैं तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल शहद और अंडा के साथ पैक बनाकर करें। ग्लिसरीन स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करती है, तो शहद स्किन की झुर्रियों को कम करता है। पैक में इस्तेमाल होने वाला अंडा स्किन को हेल्दी बनाता है। अगर आप अंडे से परहेज़ करते हैं तो सिर्फ ग्लिसरीन और शहद का ही उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शहद, अंडा और ग्लिसरीन का पैक कैसे तैयार करें।

सामग्री

एक चम्मच ग्लिसरीन

एक अंडा और एक चम्मच शहद लें

कैसे तैयार करें अंडा, शहद और ग्लिसरीन का पैक:

  • एक बाउल में अंडे का सफेद भाग लें और इसे बहुत अच्छे से फेंटें कि इसमें झाग दिखने लगे।
  • अंडा फेंटने के बाद इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहर पर लगाएं और कुछ देर के लिए इसे सूखने दें।
  • जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करें।

कुछ बातों का रखें ध्यान:

  • ग्लिसरीन के स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • ग्लिसरीन का इस्तेमाल हमेशा पानी या गुलाब जल को मिलाकर ही करें।
  • हमेशा अच्छे ब्रांड की ही ग्लिसरीन खरीदें। चिपचिपे लोशन और क्रीम के साथ ग्लिसरीन न मिलाएं।