Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anant-Radhika Wedding रिसेप्शन में ईशा अंबानी के लुक ने लूट ली सारी महफिल, इस वजह से खास था उनका आउटफिट

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का 14 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। जिसमें बॉलीवुड हॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन में हर एक का लुक खास था लेकिन फंक्शन में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं ईशा अंबानी। जिन्होंने इस फंक्शन के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का लहंगा चुना।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Wed, 17 Jul 2024 11:24 AM (IST)
Hero Image
अनंत-राधिका रिसेप्शन में ईशा अंबानी का लुक (Pic credit- anaitashroffadajania/Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में अब तक का सबसे बड़ा इवेंट रहा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी। 12 जुलाई को अनंत और राधिका मर्चेंट फाइनली शादी के बंधन में बंध गए। इस रॉयल शादी में देश ही नहीं विदेश की कई मशहूर हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। जिनकी मौजदूगी के साथ उनका स्टाइल भी चर्चा का विषय रहा। हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी ट्रेडिशनल वेयर में नजर आएं, लेकिन सबसे जुदा रहा अंबानी फैमिली का अंदाज। छोटी बहू राधिका ने तो एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने ही, लेकिन बड़ी बहू श्लोका और बेटी ईशा भी अपने हर एक लुक में छा गईं।

शादी के बाद मुंबई में 14 जुलाई को ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन हुआ, जिसमें ईशा अंबानी ने पहना ऐसा आउटफिट कि हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिकी रहीं। 

Anant-Radhika Wedding रिसेप्शन में ईशा अंबानी का लुक 

ईशा अंबानी के रिसेप्शन लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ईशा अंबानी ने इस मौके के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कस्टम मेड ऑफ वाइट लहंगा पहना, जो J.G. Ballard के ‘द गार्डन ऑफ टाइम’ से इंस्पायर्ड था। इस लहंगे में बड़े-बड़े 3D फ्लॉवर का काम था। लहंगे की खूबसूरती में ये 3D फ्लॉवर चार चांद लगा रहे थे।

इस लहंगे को उन्होंने वी- नेक ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। इस फुल स्लीव ब्लाउज पर हैवी लेस वर्क था। लहंगे के साथ ईशा ने सिंपल आइवरी कलर का ही दुपट्टा कैरी किया था। उनका ये लुक बहुत ही ग्रेसफुल लग रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

ये भी पढ़ेंः- मानसून में अपने Jewellery बॉक्स को भी अपडेट करना है जरूरी, इन ऑप्शन्स को करें शामिल

ज्वैलरी

लहंगे के साथ ईशा ने लेयर्ड पर्ल और डायमंड नेकलेस कैरी किया था। साथ ही मांगटीका और कड़ा भी पहना था। जो बिल्कुल भी ओवर नहीं लग रहा था।

मेकअप

लहंगे के साथ न्यूड मेकअप उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। लिप से लेकर आई तक का मेकअप लाइट था, लेकिन कहीं से भी उनके लुक को फीका नहीं बना रहा था। ओपन हेयरस्टाइल इस लुक के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था।

ये भी पढे़ंः- Radhika Merchant ने मंगल उत्सव में पहनी गोल्डेन कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी, रॉयल लुक से खींचा हर किसी का ध्यान