Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे 5 मेहंदी डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

इस जन्माष्टमी अगर आप भी अपने हाथों पर कुछ लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी डिजाइन रचाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको ऐसे 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन शेयर कर रहे हैं जिन्हें झटपट लगाया जा सकता है। ऐसे में जन्माष्टमी के त्योहार पर हाथों को सूना छोड़ने के बजाय आप यहां से अपने लिए सिंपल डिजाइन (Easy Mehndi Design For Janmashtami) चुन सकती हैं।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:05 PM (IST)
Hero Image
Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी हाथों पर रचाएं कृष्ण नाम की मेहंदी (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami Mehndi Designs: मेहंदी के बिना तीज-त्योहार की रौनक फीकी-सी रहती है। जन्माष्टमी के खास मौके पर अगर आप भी कुछ सुंदर और झटपट बनने वाले डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां से 5 आइडिया ले सकती हैं। बता दें, त्योहार की रौनक में रंग भरने के लिए पूजा-पाठ और व्रत के साथ मेहंदी का शगुन भी काफी जरूरी होता है। आइए देख लीजिए कुछ खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स।  

डिजाइन-1

जन्माष्टमी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप मेहंदी का ये मोर पंख डिजाइन भी चुन सकती हैं। इसे आप बैक हैंड या फिर हथेली दोनों ही तरफ आसानी से लगा सकती हैं। यह सिंपल के साथ बेहद क्लासी भी है, जो हाथों पर आसानी से बनाया जा सकता है।

डिजाइन-2

अगर आप जन्माष्टमी के थीम बेस्ड डिजाइन्स से हटकर कोई सुंदर पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन भी काफी शानदार है। आप इसे आर्टिस्ट की मदद से या फिर खुद भी हाथों पर रचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- घर के आंगन में बनाना चाहती हैं खूबसूरत और आसान रंगोली, तो 5 डिजाइन हैं एकदम बेस्ट

डिजाइन-3

हाथों पर मोर पंख का ये डिजाइन भी जन्माष्टमी पर खूब जंचेगा। यकीन मानिए, ये इतना सिंपल है कि आपको इसे हथेली पर उतारने में मुश्किल से 10-15 मिनट ही लगेंगे।

डिजाइन-4

इस तरह का मेहंदी डिजाइन भी हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है। खासतौर से जब आप कुछ सिंपल और क्लासिक पसंद करते हों। यह डिजाइन सिर्फ जन्माष्टमी ही नहीं, बल्कि कई तीज-त्योहार पर लोगों की पहली पसंद रहता है।

डिजाइन-5

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ये मेहंदी डिजाइन भी एकदम परफेक्ट है। अगर कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो जन्माष्टमी पर आप इस सर्कल डिजाइन को भी चुन सकती हैं। यह देखने में तो खूबसूरत है ही, साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।

यह भी पढ़ें- कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण को 'छप्पन भोग' लगाने की शुरुआत, कौन-कौन से व्यंजन होते हैं शामिल?