Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2024: सिर्फ 10 मिनट में लगाएं ये 5 मिनिमल Mehndi Designs, वर्किंग वुमन के लिए भी हैं परफेक्ट

रविवार यानी 20 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) मनाया जाएगा। यह सुहागन महिलाओं के लिए काफी अहम व्रत होता है जिसे पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं तो ये मिनिमल डिजाइन (Karwa Chauth 2024 Mehndi Design) ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Sat, 19 Oct 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
वर्किंग वुमन के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं इस मौके पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल यह त्योहार रविवार यानी 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण इस पर्व के लिए दौरान सोलह शृंगार का भी खास महत्व होता है। साथ ही इस दिन मेहंदी ( Karwa Chauth Mehndi Design 2024) लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है और इसलिए मेहंदी के बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है।

हालांकि, वर्किंग वुमन के लिए अक्सर खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में हाथों में भरी-भरी मेहंदी (karwa chauth 2024 mehndi design simple) लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। साथ ही कुछ ऑफिस गोइंग महिलाएं हाथों पर हैवी मेहंदी नहीं लगानाा चाहती। ऐसे में वह अक्सर मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगाना ज्यादा प्रिफर करती हैं, जिससे करवा चौथ पर उनके हाथों पर मेहंदी रची रहे और उन्हें मन मुताबिक लुक भी मिल जाए। अगर आप इन्हीं में से हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिनटों में लगने वाली कुछ मिनिमल मेहंदी डिजाइन के बारे में-

यह भी पढ़ें-  सोलह शृंगार को पूरा करेंगी ये मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में भी लगेगा चार चांद

मेहंदी डिजाइन-1

(Picture Credit- Instagram/shaadifever)

अगर आप करवा चौथ पर बेहद सिंपल और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यह मिनिमल डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी। यह मेहंदी लगाने में बेहद आसान है और इसे कम समय में ही झटपट लगा सकते हैं। ऐसे में यह ऑफिस गोइंग वूमेंस के लिए एक बढ़िया ऑप्शन होगी।

मेहंदी डिजाइन- 2

(Picture Credit- Instagram/theartisticwoman_official)

हाथों पर मिनिमल मेहंदी रचाने के लिए आप इस डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। फूलों की डिजाइन वाली इस मेहंदी को आप आसानी से अपने हाथों पर लगा सकती हैं और कम समय में अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। साथ ही फूलों के बीच करवा चौथ की थाली और पति-पत्नी की तस्वीर इसे और भी खास बना देगी।

मेहंदी डिजाइन- 3

(Picture Credit- Instagram/theartisticwoman_official)

अगर आप बैक हैंड पर मिनिमल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बिल्कुल सही रहेगी। बेहद आसान मेहंदी की यह डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है। साथ ही यह इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इसे लगाकर आप करवा चौथ पर अपने सोलह श्रृंगार को पूरा कर सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन- 4

(Picture Credit- Instagram)

कमल के फूल वाली यह मिनिमल मेहंदी वर्किंग वूमेंस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कुछ ही मिनट में लगाकर तैयार होने वाली यह मेहंदी देखने में काफी आकर्षित लगती है। साथ ही यह ज्यादा हैवी लुक भी नहीं देती है, तो अगर आप भी किसी को कॉपरेट कंपनी भी काम करती हैं, तो इस मिनिमल मेहंदी डिजाइन को लगाकर स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक हासिल कर सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन- 5

(Picture Credit- Instagram)

करवा चौथ के लिए बैक हैंड पर आप इस मेहंदी की डिजाइन को लगा सकती हैं। यह लगाने में काफी आसान है और कुछ ही मिनट में इसे बना सकते हैं। फूल और बेलों से बनी मेहंदी की यह डिजाइन इन दोनों काफी चलन में भी है और कई महिलाएं इसे लगाना पसंद भी करती है। ऐसे में इस करवा चौथ आप इस ट्रेंडी डिजाइन से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024 पर लगवाएं ये आसान Mehndi Designs, पति से बढ़ेगा प्यार और जलभुन जाएंगी सखियां!