Move to Jagran APP

Kiwi Face Packs: निखरी त्वचा पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें कीवी, इन 5 तरीकों से बनाएं फेस पैक

Kiwi Face Packs कीवी एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। यह सेहत के साथ स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। आप इसके फेस पैक के इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे फेस मास्क बनाने का तरीका।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 08 Jun 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
Kiwi Face Packs: स्किन केयर रूटीन में शामिल करें कीवी

नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। Kiwi Face Packs: कीवी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन- ई, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कीवी स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं, कीवी से फेस पैक कैसे बनाएं।

दही और कीवी का फेस पैक

कीवी और दही का फेस पैक अप्लाई करने से आपकी स्किन और सॉफ्ट और चमकदार बनती है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप बेदाग त्वचा पा सकते हैं।

सामग्री

  • कीवी का पल्प
  • एक चम्मच दही

बनाने की विधि

एक बाउल में कीवी का गूदा लें और इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें, लगभग 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

कीवी और बादाम का मास्क

कीवी और बादाम का फेस मास्क चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में काफी कारगर है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल से आप टैनिंग की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।

सामग्री

  • एक कीवी
  • एक टी स्पून बेसन
  • 2-3 बादाम

बनाने की विधि

बादाम को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, लगभग 20 मिनट बाद साफ कर लें।

नींबू और कीवी का पैक

नींबू में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

सामग्री

  • कीवी
  • एक चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

सबसे पहले बाउल में कीवी का गूदा निकालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

केला और कीवी का मास्क

गर्मियों में सन बर्न के समस्या आम है। इसे दूर करने के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

  • एक केला
  • एक कीवी
  • एक टी स्पून दही

बनाने की विधि

एक बाउल में कीवी के गूदे और केला के टुकड़े लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें दही मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik