Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kiara Advani Jewellery: शादी से लेकर रिसेप्शन तक छाई रही कियारा की जूलरी, जानें एमरेल्ड की खूबियां क्या हैं?

शादी की बात करें या फिर मुंबई में हुए रिसेप्शन की कियारा आडवाणी का रीगल जूलरी से प्रेम साफ तौर पर देखा गया। उन्होंने इन दोनों खास मौकों के लिए एमरेल्ड और डायमंड्स चुने लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमरेल्ड जैसे प्रेशियस स्टोन के पीछे का महत्व क्या है?

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Mon, 13 Feb 2023 04:05 PM (IST)
Hero Image
Kiara Advani Jewellery: जानें कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी एमरेल्ड जूलरी, जानें इस स्टोन की खूबियां

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेसक। Kiara Emerald Jewellery: कियारा आडवाणी अपनी शादी के सभी फंक्शन्स में कमाल की दिख रही थीं। उनके खूबसूरत पिंक लहेंगे से लेकर मिनीमलिस्ट मेकअप और एलीगेंट अनारकली तक, सभी कुछ ऑनपॉइंट था। रविवार रात सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी दुल्हन ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था। जहां बी-टाउन के सभी सितारों ने शिरकत की थी।

सिद्धार्थ और कियारा मीडिया के लिए खूबसूरत पोज़ दिए और साथ में बेहद प्यारे भी लग रहे थे। दोनों ने रिसेप्शन के लिए ब्लैक थीम चुनी। कियारा ने ब्लैक एंड वाइट ड्रेस चुनी, तो सिद्धार्थ ने ब्लैक शिमरी सूट। इन दोनों का कॉम्बीनेशन फिट था, लेकिन कियारा के ब्लैक एंड वाइट आउटफिट के साथ एमरेल्ड और डायमंड नेकलेस ने सभी नज़रें खींच ली थीं।

कियारा ने डीप नेकलाइन पहनी थी, जिसकी वजह से उन्हें जूलरी के साथ एक्सपेरिमेंट का अच्छा मौका मिल गया। इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी के लिए भी हल्के पिंक रंग के लहंगे के सातथ एमरेल्ड जूलरी पहनी थी। जिससे साफ है कि उन्हें एमरेल्ड खास पसंद है। एमरेल्ड इसलिए भी महिलाओं की पहली पसंद होता है, क्योंकि इसका लुक शादी होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं एमरेल्ड स्टोन्स का असल महत्व क्या है?

इसलिए खास होता है एमरेल्ड स्टोन

  • एमरेल्ड को शाही माना जाता है। इसलिए इसे पहनकर आप खुद भी रॉयल फील करेंगे।
  • ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को एमरेल्ड्स पसंद आते हैं, वे काफी मजाकिया और बातों में माहिर होते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि पन्ना किसी व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही तर्क क्षमता और अंकगणितीय कौशल को भी विकसित करता है।
  • एमरेल्ड को बादशाह और शहनशाहों की जूलरी माना जाता है। यही वजह है कि यह दिखने में भी रॉयल लगते हैं।
  • आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एमरेल्ड को अटूट प्यार का पत्थर भी माना जाता है।
  • माना जाता है कि पन्ना रत्न पहनने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, ज्ञान, समृद्धि, रचनात्मक कौशल और अच्छा वैवाहिक जीवन जैसे लाभ मिलते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि यह क्रिस्टल दिल को पुकारता है और इसलिए दुल्हनों को यह ज़रूर पहनाया जाता है।
  • एमरेल्ड यानी पन्ना जीवन शक्ति और विकास का प्रतिनिधित्व भी करता है।
  • यह क्रिएटिवी को बढ़ावा देता है।
  • एमरेल्ड पत्थर को विश्वास और उम्मीद के लिए भी जाना जाता है।
Picture Courtesy: Instagram