Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lip Care Tips: फटे होंठ को ठीक करने और डार्कनेस की समस्या से निपटने में बेहद असरदार है ये लिप मास्क

मौसम कोई भी हो क्या आपके भी लिप्स हमेशा ड्राई और फटे रहते हैं? अगर हां तो आपको जरूरत है एक्स्ट्रा केयर की। चेहरे के साथ लिप्स की भी स्क्रबिंग मॉयश्चराइजिंग जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसे मास्क के बारे में बताएंगे जिसे आप लिप्स पर अप्लाई कर पा सकती हैं लिप्स की ड्राईनेस और कालेपन से हमेशा के लिए छुटकारा

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Thu, 21 Mar 2024 07:12 AM (IST)
Hero Image
फटे होंठों की प्रॉब्लम दूर करने के लिए लिप मास्क

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों के लिप्स सर्दी हो या गर्मी, लगभग हर मौसम में ही ड्राई और फटे नजर आते हैं। सिर्फ सर्द हवा ही नहीं, गर्म हवा और धूप भी होंठों के फटने की वजह बन सकती है। इसके अलावा हर वक्त लिपस्टिक लगाकर रखने से भी होंठ फट सकते हैं। लिप्स बहुत ही सेंसिटिव होते हैं, इसलिए इन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मौसम कोई भी हो अगर आप समय- समय पर इनकी स्क्रबिंग करती रहेंगी, चेहरे के साथ इन्हें भी मॉयश्चराइज रखेंगी, तो इस प्रॉब्लम को दूर करना इतना मुश्किल नहीं है। आज हम आपको फटे होंठों की प्रॉब्लम दूर करने का शानदार तरीका बताने वाले हैं। जो है लिप मास्क, आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका। 

लिप मास्क

इसके लिए आपको चाहिए 

1 छोटा चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच ऐलोवेरा जेल, 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल, 1/2 टुकड़ा कच्ची हल्दी

मास्क बनाने का तरीका 

- लिप मास्क बनाने के लिए पहले तो कच्ची हल्दी को गैस पर धीमी आंच पर सेक लें।

- इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें।

- फिर नारियल तेल को गुनगुना करें और इसे एक कटोरी में निकालकर उसमें कद्दूकस की हल्दी मिलाएं। 

- फिर इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं।

- इस लिप मास्क को आप किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं। 

मास्क को अप्लाई करने का तरीका

- लिप मास्क को अप्लाई करने से पहले लिप्स की स्क्रबिंग करनी है, जिसके लिए एक कटोरी में चीनी और नींबू का रस डालें और इससे स्क्रबिंग करें।

- लगभग 1 मिनट तक रगड़ें और फिर धो लें। अगर लिप्स ज्यादा फटे हुए हैं तो आराम से स्क्रब करें।

- फिर इस लिप मास्क को लगाएं और 15 मिनट के लिए लगाकर रखें।

- इसके बाद गुनगुने पानी में साफ कपड़ा भिगोकर होठों को पोछ लें।

- इस मास्क का इस्तेमाल हर दूसरे दिन करें। बहुत जल्द ये प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- सब्जी काटने के बाद हाथ हो जाते हैं काले, तो इन उपायों से करें इस प्रॉब्लम को दूर

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik