Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lipstick Applying Tips: इन टिप्स एंड ट्रिक्स से लगाएं रेड लिपस्टिक, नजर आएंगी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

Lipstick Applying Tipsरेड कलर जहां कॉन्फिडेंस देता है वहीं यह आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देती है। इसलिए बेहद जरूरी है सही रेड लिपस्टिक चुनना साथ ही उसे सही तरीके से अप्लाई करना। तो आज के इस लेख में हम यही जानेंगे।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Thu, 10 Nov 2022 10:18 AM (IST)
Hero Image
Lipstick Applying Tips: इन टिप्स एंड ट्रिक्स से लगाएं रेड लिपस्टिक, नजर आएंगी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lipstick Applying Tips: बोल्ड बिंदास सेलेब्रिटीज में आलिया हों या करीना, सोनम या कृति सैनन। ये सभी खास मौके पर रेड लिपस्टिक ही लगाती हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि रेड कलर जहां कॉन्फिडेंस देता है, वहीं यह आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देती है। ऐसे में रेड कलर की लिपस्टिक लगाना बेस्ट ऑप्शन है। इस फेस्टिव सीजन आप भी अप्लाई करें रेड लिप कलर और बन जाएं सुपर स्टाइलिश।

ऐसे चुनें रेड लिपस्टिक

- डार्क कॉम्प्लेक्शन के लिए रेड कलर के डीप शेड ट्राई करें।

- अगर आपके होंठ पतले हैं तो रेड शेड का डार्क शेड लगाने से बचें क्योंकि होंठ और थिन नजर आते हैं।

- लिपस्टिक के सेलेक्शन के लिए शेड कार्ड्स तो उपलब्ध होते हैं, लेकिन शेड कार्ड्स में दिए गए रंग और लिपस्टिक के असली रंग में फर्क हो सकता है। ऐसे में लिपस्टिक टेस्टर्स का प्रयोग सही चुनाव करने में मददगार साबित होगा।

- दिन में मैट फिनिश और रात हाई-ग्लॉस फिनिश वाली रेड लिप कलर लगाएं।

ऐसे लगाएं रेड लिप कलर

- सबसे पहले होंठों पर लिप बाम या मॉयस्चराइजर अप्लाई करें। इसे अंगुलियों से लगाकर अच्छी तरह फैलाएं।

- लिप मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए होंठों पर प्राइमर लगाएं। फिर कंसीलर लगाएं जिससे होंठ सॉफ्ट दिखें और लिप मेकअप एकसार हो जाए।

- अब होंठों को लिप लाइनर से आउटलाइन करें। ध्यान रखें कि लिप लाइनर और लिपस्टिक के कलर में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। लिप कलर से लाइनर एक शेड हलका या एक शेड डार्क चल सकता है।

- अगर आपके लिप्स ब्रॉड हैं, तो लिप लाइनर होंठों के अंदर की तरफ लगाएं और होंठ पतले हैं, तो लिप लाइनर होंठों के बाहर की तरफ से अप्लाई करें।

- होंठों को आउटलाइन देने के बाद ब्रश से रेड लिपस्टिक लगाएं।

- लिपस्टिक का पहला कोट लगाने के बाद टिश्यू पेपर लेकर होंठों के बीच में दबाएं। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है। फिर दूसरा कोट लगाकर फाइनल टच दें। 

Pic credit- freepik