Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moong Dal For Skin: स्किन केयर रूटीन में शामिल करें मूंग दाल, कुछ ही दिनों में पाएं निखरी त्वचा

Moong Dal For Skin मूंग दाल पोषक तत्वों का खजाना है। यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप इसके इस्तेमाल से बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर मूंग दाल कैसे अप्लाई करें।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 10 Feb 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
Moong Dal For Skin: मूंग दाल से पाएं निखरी त्वचा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Moong Dal For Skin: मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद विटामिन्स शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मूंग दाल के इस्तेमाल से स्किन संबंधित समस्या से बच सकते हैं। जी हां, आप स्किन केयर रूटीन में मूंग दाल शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, त्वचा के लिए मूंग दाल का उपयोग कैसे करें।

1.सनटैन दूर करे

मूंग दाल के इस्तेमाल से सनटैन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी और मूंग दाल का पाउडर मिला कर पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

2.रूखी त्वचा से राहत दिलाने में मददगार

आप सर्दियों में मूंग दाल के इस्तेमाल से रूखी त्वचा से निजात पा सकते हैं। इसके लिए मूंग दाल का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक टी स्पून दही और सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

3.मुंहासे से निजात दिलाए

सबसे पहले मूंग दाल और अमरूद की पत्तियों से पेस्ट तैयार कर लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

4.हेल्दी स्किन के लिए

मूंग की दाल में कोलेजन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके लिए मूंग दाल पाउडर से पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक चम्मच शहद और गुनगुना पानी मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए, तो पानी से धो लें।

5.स्किन क्लींजिंग के लिए

मूंग दाल के इस्तेमाल से स्किन को साफ कर सकते हैं। इसके लिए मूंग दाल से पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल और दही मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik