Move to Jagran APP

अंडरआर्म्स की बदबू की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा, तो इन नुस्खों की मदद से पाएं दुर्गंध से छुटकारा

पसीने की वजह से आने वाली बदबू की वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार परफ्यूम का इस्तेमाल करने के बाद भी इस दुर्गंध को दूर करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए पसीने की वजह से आने वाली बदबू दूर करने के लिए हम कुछ नुस्खे लेकर आए हैं। जानें कैसे बिना परफ्यूम का इस्तेमाल किए अंडरआर्म्स की बदबू को दूर कर सकते हैं।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Sat, 17 Feb 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने में मददगार हैं ये नुस्खे
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Smelly Underarms Remedies: बहुत अधिक शारीरिक मेहनत वाले काम की वजह से पसीना आता है, जो बदबू का कारण बन जाता है। शरीर के कुछ हिस्से, जैसे अंडरआर्म्स में यह समस्या अधिक होती है। यहां स्किन फोल्ड होती है, जिस कारण से बैक्टीरिया आसानी से पनप पाते हैं। ये बैक्टीरिया पसीने को एसिड में बदलते हैं, जिस कारण से बदबू आती है। पब्लिक स्थानों पर अक्सर इस वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए खराब बॉडी ऑडर को दूर करने के लिए कई तरह के परफ्यूम और रोल ऑन्स का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिनकी मदद से बिना परफ्यूम का इस्तेमाल किए, नेचुरल तरीकों से अंडरआर्म्स की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर 

सेब के सिरके के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की गंध को दूर किया जा सकता है। इसे पानी की सहायता से डाल्यूट कर लें और एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर छोड़े दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें या फिर आप चाहें तो इसे लगाकर सूखने दें और फिर कपड़े पहनें। यह अंडरआर्म्स में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जिससे पसीने के कारण बदबू नहीं आती है।

यह भी पढ़ें: मुहांसे हो या झुर्रियां, स्किन की कई परेशानियों को दूर करेगा शहद, जानें इससे मिलने वाले फायदे

नींबू का रस

पसीने की बदबू को दूर भगाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रस को निचोड़ लें और इसमें थोड़ा पानी मिला लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से अंडरआर्म्स में लगाएं या किसी बोतल में भरकर स्प्रे भी कर सकते हैं। थोड़ी देर बाद पानी से इसे धो लें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का नेचर बेसिक होता है, जिस कारण से यह बैक्टीरिया द्वारा बनाए जाने वाले एसिड को न्यूट्रल कर देता है, जिस कारण से बदबू नहीं आती है। इसलिए बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है। थोड़े पानी में मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे स्किन पर लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से इसे धो लें।

आलू

आलू का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है। आलू को बीच से काट लें और उसके टुकड़े को अंडरआर्म्स में 10 मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से पसीने की वजह से आने वाली दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रंगत निखारने से लेकर त्वचा को जवां बनाने कर, जानें उबटन लगाने के ढेरों फायदे

Picture Courtesy: Freepik