Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upper Lips Hair Removal: अपर लिप्स के बाल से पाना चाहती हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये असरदार नेचुरल तरीके

Upper Lips Hair Removal अगर आपको भी थ्रेडिंग ब्लीच आदि से दर्द महसूस होता है घर पर भी आसानी से नेचुरल उपायों की मदद से अपर लिप्स के बाल हटा सकती हैं। जिससे आपकी स्किन खिली-खिली नजर आएगी।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 01 Jun 2023 02:08 PM (IST)
Hero Image
Upper Lips Hair Removal: अनचाहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Upper Lips Hair Removal: महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए हर कोशिश करती हैं। घरेलू नुस्खों से लेकर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन चेहरे पर मौजूद अनचाहे बाल खूबसूरती को कम करते हैं। आप इससे छुटकारा पाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम, थ्रेडिंग, ब्लीच आदि अप्लाई करती हैं। ये छुटकारा दिलाने में मदद तो करते हैं, लेकिन दर्द का भी सामना करना पड़ता है। चाहें को आप घर पर भी नेचुरल उपायों की मदद से अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं, कैसे?

बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट

यह पैक टैनिंग की समस्या को दूर करने के साथ अनचाहे बालों से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही, बेसन और हल्दी लें, इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे अपर लिप्स पर लगाएं, सूखने के बाद पानी से धो लें।

नींबू और चीनी का स्क्रब

आप इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल कर आसानी से अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू में ब्लीचिंग गुण होती है तो वहीं चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में बराबर मात्रा में नींबू और चीनी मिलाएं, अब इसे अपर लिप्स पर लगाएं। करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें।

शहद और नींबू का मिश्रण

आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए शहद और नींबू का मिश्रण तैयार करें, अब इससे अपर लिप्स के बालों को वैक्स कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik