Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Peanuts For Skin: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती है मूंगफली, जानिए इसके 6 फायदे

Peanuts For Skin मूंगफली सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी गुणकारी होती है। इसमें प्रोटीन फाइबर और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। चलिए जानते हैं स्किन के लिए मूंगफली कैसे फायदेमंद है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 10 Mar 2023 10:06 AM (IST)
Hero Image
Peanuts For Skin: स्किन के लिए मूंगफली के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Peanuts For Skin: मूंगफली सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा संबंधी समस्या को कम करने में मदद करती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा को हेल्दी रखने में काफी मददगार है। आइए जानते हैं, कैसे त्वचा के लिए गुणकारी है मूंगफली।

1. मुंहासे की करे छुट्टी

मूंगफली में विटामिन-ई, जिकं और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।

2. ग्लोइंग स्किन के लिए

मूंगफली विटामिन-सी से भरपूर होती है। जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

3. डार्क सर्कल को कम करने में सहायक

मूंगफली में के विटामिन के और फैटी एसिड पाए जाते हैं। जिससे आपको डार्क सर्कल से राहत मिल सकती है।

4. सॉफ्ट स्किन के लिए

मूंगफली मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका तेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है। सॉफ्ट स्किन के लिए मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. एंटी एजिंग

मूंगफली में कई एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो झुर्रियों से बचाता है और त्वचा में कसाव लाता है।

6. यूवी किरणों के प्रभावों से बचाने में मददगार

मूंगफली में मौजूद विटामिन-ई त्वचा को यूवी किरणों के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करता है।

चेहरे पर इस तरह लगाएं मूंगफली

मूंगफली से फेस पैक ऐसे बनाएं

सामग्री

2 पके केले, 1 चम्मच पीनट बटर

बनाने की विधि

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में केले को मैश कर लें, इसमें पीनट बटर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। फिर चेहरे पर लगा लें, करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें-

Lips Care Tips: अगर आप भी हैं होठों के कालेपन से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sonakshi Sinha Outfits: सोनाक्षी सिन्हा के ये लुक्स है बेहद स्टाइलिश, आप भी कर सकती हैं फॉलो

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik