Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day 2024: इस साल भी अपने लुक के लिए चर्चा में रहे पीएम मोदी, जानें पिछले 10 सालों के उनके खास अंदाज

इस साल भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर लोग खूब हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह अपने खास अंदाज में नजर आए। इस साल लोगों का ध्यान उनकी पगड़ी ने आकर्षित किया जिसमें वे काफी जच रहे हैं। जानें साल 2015 से लेकर अभी तक प्रधानमंत्री के आउटफिट्स की खासियत।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Fri, 26 Jan 2024 12:29 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के मौके पर इस अंदाज में नजर आए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन ही 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए यह दिन हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित की जाती है, जिसमें भारत के सैन्य बलों का शौर्य और देश की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है। लोगों का उल्लास और जोश इस मौके पर देखते ही बनता है। नृत्य-गान और सेना के करतब इस मौके पर चार चांद लगाते हैं। इस मौके पर, हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास आउटफिट से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। उनके आउटफिट में भी उनकी पगड़ी और टोपी चर्चा का विषय बनती हैं। साल 2015 से लेकर आज 2024 तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हर बार अपने देश की संस्कृति को दर्शाते हुए कुछ न कुछ ऐसा अपने आउटफिट में जरूर शामिल करते हैं, जो उनके लुक को खास बनाता है। इस साल उनकी पगड़ी लोगों का सुर्खियां बटोर रही है। आइए देखते हैं, इस साल प्रधानमंत्री के आउटफिट में क्या खास था।

इस साल पहनी बांधनी पगड़ी

इस साल प्रधानमंत्री की पगड़ी लोगों का दिल जीतती नजर आई। केसरिया, गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी में प्रधानमंत्री क्या खूब दिख रहे हैं। वे सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और भूरे रंग की सदरी पहने नजर आए। इस लुक में सबसे खास उनका साफा ही है, जो बांधनी प्रिंट गुजरात की मशहूर कारीगरी में से एक है। बांधनी का अर्थ ही, टाई एंड डाई कला से है, जिसमें धागों को बांधकर, कपड़े पर डिजाइन बनाया जाता है। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहनी गई पगड़ी इस कारीगरी का शानदार उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजें अपने प्रियजनों को जोश हाई करने वाले संदेश

सिर्फ इस साल ही नहीं बल्कि, 2015 से ही प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के मौके पर खास अंदाज में नजर आए हैं। आइए देखते हैं साल 2015 से 2023 तक, गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किन खास आउटफिट्स में नजर आए।

2023- पिछले साल गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री गुलाबी, लाल, हरे और पीले रंग का राजस्थानी फेटा पहना था। उन्होंने इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और काले रंग का बंद गले का कोट पहने नजर आए थे।

2022- इस साल प्रधानमंत्री उत्तराखंड की टोपी पहने नजर आए थे। इस टोपी पर ब्रह्म कमल बना था, जो उत्तराखंड राज्य को प्रदर्शित करता है।

2021- इस साल प्रधानमंत्री ने लाल रंग की हलारी पगड़ी पहनी थी, जिस पर पीले रंग की बूटियां बनी हुई थी।

2020- इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में केसरिया रंग की बंधेज प्रिंट की पगड़ी प्रधानमंत्री की शोभा बढ़ा रहा था।

2019- इस साल उन्होंने पीले और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे रंग की धारियों से डिजाइन बना हुआ था।

2018- इस साल प्रधानमंत्री ने मल्टीकलर की पगड़ी पहनी थी,जो उन पर बेहद फब रहा था।

2017- इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसका सफेद रंग का बोर्डर था। सफेद कुर्ते-पजामें और काले रंग के बंद गले के जैकेट में प्रधानमंत्री का लुक बेहद शानदार लग रहा था।

2016- इस साल पीले रंग की पगड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर की शोभा बनी थी।

2015- इस गणतंत्र दिवस समारोह में बांधनी पगड़ी पहनी थी, जो मल्टीकलर की थी।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर दिखना चाहती हैं खास, तो इन मेकअप लुक्स के जरिए बिखेरें देशभक्ति के रंग

Picture Courtesy: Twitter