Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stretch Marks Remedies: अपनाकर ये आसान घरेलू उपाय, करें स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा के लिए बाय-बाय

Stretch Marks Remedies अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स के चलते नहीं पहन पा रहे हैं मनचाहे कपड़े तो यहां दिए गए उपायों की मदद से आप पा सकते हैं इन जिद्दी निशानों से हमेशा के लिए छुटकारा। तो यहां जानें इनके बारे में।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Wed, 19 Apr 2023 07:02 AM (IST)
Hero Image
Stretch Marks Remedies: इन उपायों से दूर करें स्ट्रेच मार्क्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stretch Marks Remedies: प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में शरीर में आने वाले बदलावों में स्ट्रेच मार्क्स भी शामिल है। इसके अलावा वजन घटना-बढ़ना और वेट ट्रेनिंग भी स्ट्रेच मार्क्स के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। शरीर पर पड़ने वाले इन निशान (स्ट्रेच मार्क्स) से वैसे तो किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती, लेकिन ये देखने में बहुत ही खराब लगते हैं और कई बार तो इनकी वजह से मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पाते।

स्ट्रेच मार्क्स ज्यादातर पेट, कमर, हाथ, थाईज़ और हिप्स पर दिखाई देते हैं और ये प्रॉब्लम सिर्फ महिलाओं को ही नहीं होती बल्कि पुरुषों के शरीर पर भी ये दिखाई दे सकते हैं। तो अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो यहां दिए गए उपाय साबित हो सकते हैं आपके लिए कारगर।

ऐलोवेरा

- एलोवेरा की पत्तियों से इसका जेल निकाल लें।

- इस जेल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं।

- स्ट्रेच मार्क्स पर इसे लगाकर 30-40 मिनट रखें फिर पानी से धो लें।

- लगातार इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

टी-ट्री ऑयल

- कुछ बूंद टी-ट्री ऑयल की लें और उसमें 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।

- इससे स्ट्रेच मार्क्सवाली जगह मसाज करें।

- आप चाहें तो इसमें नारियल तेल और विटामिन ई ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।

- रातभर इसे लगाकर रहने दें। सुबह हटाएं।

आलू का रस

- सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका जूस निकाल लें।

- अब इस जूस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह लगाकर लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

- इसके बाद इसे ठंडे पानी से हटाएं। 

- जल्द असर के लिए लगातार इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा

- एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

- इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

चीनी

- एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और साथ ही विटामिन ई की भी।

- अब इस स्क्रब से प्रभावित जगह की मसाज करें।

- कुछ मिनटों बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

Pic credit- freepik