Move to Jagran APP

Teeth Whitening Tips: चार लोगों के बीच शर्मिंदगी की वजह बन जाते हैं 'पीले दांत', तो आज से ही अपना लें ये टिप्स

पीले दांतों के चलते अगर आपने भी चार लोगों के बीच खुलकर मुस्कुराना छोड़ दिया है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आपके दांत भी एकदम साफ हो जाएंगे और मुंह से बदबू की समस्या भी चली जाएगी। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या रूटीन अपनाना होगा।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Tue, 13 Feb 2024 08:32 PM (IST)
Hero Image
पीले पड़ चुके दांत हो जाएंगे एकदम सफेद! अपनाने होंगे ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Teeth Whitening Tips: आपकी पर्सनैलिटी सिर्फ त्वचा या बालों पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए दांतो का भी हेल्दी और क्लीन होना जरूरी होता है। अगर आपको भी पीले दांतों की समस्या है और इसके लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अपनाकर थक चुके हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स शेयर करेंगे जिससे आप भी अपने दांतों को एकदम दूध जैसा सफेद बना सकते हैं। आइए जान लीजिए इनके बारे में।

कैसे होंगे दांत साफ?

- दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का यूज भी बेहद कारगर होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक छोटा स्पून बेकिंग सोडा का लें और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर इससे दांतों की अच्छे से मसाज करें। एक दिन छोड़कर हर दूसरे दिन ऐसा करने से आपको हफ्तेभर में दांतों के रंग में काफी अंतर दिखाई दे जाएगा।

यह भी पढ़ें- दांतों की कैविटी ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना, तो इन आसान उपायों से पाएं राहत

- आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि पीले दांतों से निजात पाने के लिए सरसों के तेल का भी इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के तौर पर काफी किया जाता है। इसके लिए आपको थोड़े नमक में ये ऑयल मिलाना है और दांतों तो 5 मिनट इससे रगड़ना है।

- अगर आप भी पीले दांतों की प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं, तो इन्हें दूध जैसा सफेद बनाने के लिए दातुन से दांतों की सफाई करना भी शुरू कर सकते हैं। ये तरीका थोड़ा स्लो जरूर है, लेकिन आपके दांतों को सफेद बनाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत बनाने में भी काफी मदद सकता है।

- इसके अलावा अगर आप दांतों के पीलेपन के साथ-साथ मुंह की बदबू से भी परेशान हैं, तो अपने मुंह में इलयाची और लौंग जैसी चीजें डालकर भी चूस सकते हैं। रोजाना दिन में 2-3 बार ऐसा करने से स्मेल दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- हल्‍की दाढ़ी से फीका पड़ जाता है आपका लुक, तो इसे घना बनाने के लिए कर लें बस ये एक काम

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik