Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2024 पर हाथों पर रचाना चाहती हैं Mehndi का गाढ़ा रंग, तो आजमाएं ये 5 आसान तरीके

करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) पर मेहंदी लगाने का खास महत्व माना जाता है क्योंकि ये सुहाग की निशानी होती है। इसलिए इस व्रत के लिए सुहागन महिलाएं हाथ-पैरों में मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा रचता है उतना शुभ माना जाता है। मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए कुछ आसान उपाय (Tips For Dark Mehndi Colour) अपना सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वो तरीके।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sat, 19 Oct 2024 05:02 PM (IST)
Hero Image
ऐसे चढ़ेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग (Picture Courtesy: Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सोलह शृंगार में मेहंदी भी शामिल है। इसलिए इस व्रत से पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। इससे जुड़ी एक कहावत भी है कि मेहंदी (Karwa Chauth Mehndi) का रंग जितना गाढ़ा होता है, आपके पति भी आपसे उतना ही प्रेम करते हैं। इसलिए महिलाएं अपनी मेहंदी को गाढ़ा करने के लिए घंटों इसे लगाकर रखती हैं। लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है और आप अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा करना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Darken Karwa Chauth Mehndi) बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी मेहंदी खूब गहरी रचेगी। आइए जानें।

कैसे करें मेहंदी का रंग गाढ़ा? (Tips to Darken Mehndi Colour)

  • मेहंदी का रंग गाढ़ा करने का सबसे आसान तरीका आपकी रसोई में ही मौजूद है। हम बात कर रहे हैं चायपत्ती की। चायपत्ती को पानी में घोलकर रुई की मदद से हल्के हाथों से लगाएं और थोड़ी देर इसे सूखने दें।
  • नींबू का रस और चीनी भी मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में कारगर साबित हो सकती है। एक नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाएं। रुई की मदद से इसे हल्की सूखी हुई मेहंदी पर लगाएं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा होगा।
  • सरसो का तेलभी मेहंदी का रंग गाढ़ा कर सकता है। मेहंदी को हटाने के बाद सरसों का तेल लगाएं। सरसो का तेल गर्म तासीर का होता है, जिससे मेहंदी गाढ़ी रचती है।
  • लौंग से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है। मेहंदी सूखने के बाद तवे पर लौंग को गर्म करें और उसकी भाप हाथों पर लें। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है।
  • मेहंदी सूखने के बाद उसपर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट की वजह से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है। मेहंदी हाथों से हटाने के लिए विक्स लगाएं।
  • पेनकिलर स्प्रे भी आपकी मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर सकते हैं। मेहंदी सूखने के बाद एक पेनकिलर स्प्रे लें और उसे अपने हाथों पर लगाएं। पेनकिलर स्प्रे की गर्मी से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024 पर लगवाएं ये आसान Mehndi Designs, पति से बढ़ेगा प्यार और जलभुन जाएंगी सखियां!

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए न करें ये भूल

  • मेहंदी उतारते समय उसे पानी से न धोएं। कई लोग ये गलती करते हैं, लेकिन इससे मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है। इसलिए मेहंदी को हल्के हाथों से रगड़ कर ही उतारें।
  • अच्छी कंपनी की मेहंदी लगवाएं। इससे मेहंदी का रंग गहरा रचेगा, नहीं तो संभावना है कि मेहंदी गाढ़ी न रचे। इसलिए कोशिश करें किसी अच्छी ब्रांड की मेहंदी ही खरीदें।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर चांद न दिखने पर इस तरह खोलें अपना व्रत, मिलेगा पूर्ण फल