Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dandruff Free Oil: डैंड्रफ की समस्या से हो चुके हैं परेशान, तो 4 तरीकों से करें सरसों के तेल का इस्तेमाल

Dandruff Free Oil सरसों का तेल बालों के लिए बेहद गुणकारी होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर यह तेल बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो इन 4 तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sat, 13 May 2023 02:13 PM (IST)
Hero Image
डैंड्रफ फ्री बालों के लिए ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dandruff Free Oil: इन दिनों लगातार बढ़ते प्रदूषण और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। रोज की भागदौड़ और काम के बोझ का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। सेहत के साथ ही इसका असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याएं होने बेहद आम है।

टूटते-गिरते और झड़ते बाल आजकल कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बने हुए हैं। इन सबके अलावा डैंड्रफ भी कई लोगों की एक बड़ी समस्या बनी रहती है। लड़का हो या लड़की इस समस्या से परेशान होकर वह कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स की वजह से भी कई बार साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। अगर आप लंबे, काले और डैंड्रफ फ्री बाल पाना चाहते हैं, तो सरसों का तेल आपके लिए फायदेमंद होगा। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका-

सरसों तेल और दही

डैंड्रफ की समस्या से निजाप पाने के लिए आप सरसों के तेल और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच सरसों के तेल में 2 चम्मच दही मिलाकर इस मिश्रण को बालों पर लगा लें। अब 30 मिनट तक इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। इस मिश्रण के इस्तेमाल से डैंड्रफ से कुछ ही दिनों में निजात मिलेगी।

सरसों तेल और नींबू

सरसों का तेल और नींबू का रस लगाने से भी डैंड्रफ से निजात मिल सकती है। इसके लिए आपको दो चम्मच सरसों तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में 2-3 दिन इस मिश्रण को लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी।

सरसों तेल और एलोवेरा जेल

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सरसों तेल और एलोवेरा जेल भी फायदेमंद होगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच सरसों के तेल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं। अब इसे 40 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें। तय समय बाद सादे पानी से अपने बाल धो लें।

सरसों तेल और मेथी के बीज

मेथीदाने भी बालों के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं। वहीं, सरसों के तेल में मिलाकर इसे लगाने से डैंड्रफ से निजात मिलेगी। इसे तैयार करने के लिए सरसों के तेल को गर्म कर इसमें मेथीदाने डाल दें। जब मेथीदानों का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इस तेल को अपने बालों में लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में शैंपू से हेयर वॉष कर लें। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ के साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik