Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raw Milk Benefits: डार्क सर्कल से लेकर मुंहासों तक, त्वचा की कई समस्याओं में गुणकारी है कच्चे दूध का इस्तेमाल

Raw Milk Benefits धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से इन दिनों हर कोई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में त्वचा से जुड़ी इस समस्याओं से निजात पाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM (IST)
Hero Image
चेहरे के लिए कच्चे दूध के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Milk Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर दूध हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के पूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे सारे न्यट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं, बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होते हैं। ऐसे में अपनी त्वचा की खास देखभाल के लिए आप कच्चे दूध को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

कच्चे दूध के इस्तेमाल से त्वचा को कई सारे फायदे मिलते हैं। अगर आप रोजाना इसे अपनी स्किन पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही इससे त्वचा संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती हैं। अगर आप अभी तक कच्चे दूध से त्वचा को होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कच्चे दूध से त्वचा को होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

रूखी त्वचा के लिए गुणकारी

अगर आप अक्सर अपनी रूखी त्वचा की वजह से परेशान रहते हैं, तो इसके लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही यह स्किन के लिए क्लिंजर की तरह भी काम करता है।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में काफी मददगार है। अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए रोज रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सो जाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।

झुर्रियां खत्म करे

अगर आप चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों की वजह से परेशान हैं, तो इसके लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना कच्चे दूध से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही इसकी मदद से एजिंग की समस्या से भी छुटकारा पाया जाता है।

पिंपल की समस्या में असरदार

अगर आप अक्सर मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसके लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से आप पिंपल की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। कच्चे दूध में नमक मिलाकर लगाने से मुंहासों को कम किया जा सकता है।

टैनिंग दूर करे

अक्सर गर्मियों में टैनिंग की समस्या कई लोगों के लिए परेशानी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से मुंह धोने के बाद आपको फर्क नजर आएगा।

इंस्टेंट ग्लो लाए

अगर आप अपनी त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कच्चे दूध को स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में सादे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

डार्क सर्कल मिटाए

डार्क सर्कल अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में अगर कच्चे दूध को चेहरे पर लगाया जाए, तो डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए कॉटन पैड में दूध लगाकर इसे आंखों के आसपास लगाएं। 10 मिनट बाद मुंह धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik