Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skin Care Tips: सर्दियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Skin Care Tips ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर मुंहासे पिंपल्स आदि कई समस्याएं हो सकती हैं। आप इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं ऑयली स्किन की समस्या से आप कैसे राहत पा सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Thu, 08 Dec 2022 05:23 PM (IST)
Hero Image
Skin Care Tips: सर्दियों में ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में त्वचा का विशेष ख्याल रखना चाहिए। दरअसल इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। तो वहीं जिन लोगों की ऑयली स्किन है, उन्हें भी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे एक्ने की समस्या होती है। इससे चेहरे की चमक खो जाती है।

ऑयली स्किन के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन घरेलू उपाय ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, इनके बारे में...

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक

सर्दियों के मौसम में ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, अब गुलाब जल की मदद से पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

बेसन और दही का फेस पैक

यह फेस पैक चेहरे के एक्सट्रा ऑयल को कम करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाएं, चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

ओटमील और शहद का फेस पैक

यह फेस पैक ऑयली स्किन की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए ओटमील को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। एक बाउल में एक चम्मच ओटमील पाउडर लें, इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

एलोवेरा और हल्दी का पैक

यह फेस पैक स्किन की एक्सट्रा ऑयल को कम करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इससे चेहरे पर मसाज करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik