Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष अवसर पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामनाएं

Buddha Purnima 2023 हिंदू वर्ष के वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर से यह अप्रैल या मई के महीने में पड़ता है। इस साल यह त्योहार 5 मई को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रह है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Fri, 05 May 2023 12:57 PM (IST)
Hero Image
बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष अवसर पर अपने करीबियों कोभेजें ये शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रमुख बौद्ध त्योहार है। इस दिन को बौद्ध धर्म की स्थापना करने वाले गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिंदू वर्ष के वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर से यह अप्रैल या मई के महीने में पड़ता है। इस साल यह त्योहार 5 मई को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रह है। इस दिन को ध्यान, करुणा, सभी प्राणियों के प्रति शांति और सद्भाव के लिए समर्पित किया जाता है, जैसा कि गौतम बुद्ध ने अपनी शिक्षा में भी कहा है। इस खास मौके पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं देने के लिए आप यहां दिए गए विशेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Buddha Purnima 2023: विशेज

01) बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।

संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

02) बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,

सबके दिल में शांति का वास है,

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,

सबके लिए इतनी खास है!

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

03) बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर

सबके मन को शांति मिले

हर दिन मन में खुशियां खिले

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

04) न हो द्वेष,

न हो क्लेश

न हो जीवन में कोई भी शक

भगवन बुद्ध दे आपको सुख, समृद्धि और शांति

आरंभ से अंत तक

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

05) ज्ञान में है असीम शांति

सदा रहे प्रभु का ध्यान

यही कहती है बुद्ध की पाती

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

06) सुख, शांति और समाधान

श्रद्धा और अहिंसा के दूत को

आज तहे दिल से प्रणाम!

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

07) सच का साथ देते रहो

अच्छा सोचो अच्छा कहो

प्रेम धारा बनकर बहो

बुद्ध पूर्णिमा शुभ की बधाई!

08) सुख और दुख जीवन के रंग हैं

सब सही है अगर श्रद्धा संग है

भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग है

ये ही शुभ बुद्ध पूर्णिमा कहने का नया ढंग है!

09) दिल में नेक ख्याल हो

और होंठो पर सच्चे बोल

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर

आपको शांति मिले अनमोल

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

10) न ही सुख स्थायी और न ही दुख।

बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करें

इस बुद्ध पूर्णिमा पर ईश्वर आपके दुख हरे

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!