Move to Jagran APP

Diwali 2024: इन साउथ इंडियन स्टाइल रंगोली से लगाएं अपने आंगन में चार चांद, देखते ही घर पधारेंगी मां लक्ष्मी

दीवाली के मौके पर लोग अपने घर-आंगन को रंगोली से सजाते हैं। इस पर्व पर रंगोली बनाने का चलन सदियों पुराना है। ऐसे में लोग हर साल मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घर में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी इस बार अपने आंगन को नया लुक देना चाहते हैं तो खूबसूरत साउथ इंडियन स्टाइल रंगोली (Diwali 2024 Rangoli designs) ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Sun, 27 Oct 2024 05:37 PM (IST)
Hero Image
इन साउथ इंडियन स्टाइल रंगोली से सजाएं अपना आंगन (Picture Credit- Instagram)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार कई मायनों में अहम होता है। यह दिन अंधेरे पर रोशनी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। साथ ही उनके स्वागत के लिए अपने घर-आंगन को सजाते हैं। दीवाली के मौके पर रंगोली बनाने का भी काफी महत्व होता है। यह भारतीय संस्कृति की झलक है, जो न सिर्फ एक कला है, बल्कि धर्म और संस्कृति का प्रतिबिंब है। दीवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। हालांकि, बदलते समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए हैं।

वर्तमान में कई तरह की रंगोली बनाई जाती है। लोग अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार अपने घरों को रंगोली बनाते हैं। अब कुछ दिनों में ही दीवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में लोग रंगोली के लिए अभी से डिजाइन तलाश रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे साउथ इंडियन स्टाइल की कुछ रंगोली डिजाइन के बारे में, जो इस फेस्टिव सीजन आपके घर की शोभा बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें-  प्रेम और शुभता का प्रतीक है रंगोली, यहां पढ़ें क्यों दिवाली पर होता है इसका खास महत्व

रंगोली डिजाइन-1

(Picture Credit- Instagram)

अगर आप इस बार कुछ अलग तरह की रंगोली अपने आंगन में बनाना चाहते हैं, तो साउथ इंडियन स्टाइल की इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा किसी सामान की जरूरत नहीं होगी। बस सफेद रंग और गुलाबी रंग की मदद से आप इसे डिजाइन को बना सकते हैं।

रंगोली डिजाइन-2

(Picture Credit- Instagram)

रंगोली की यह डिजाइन आपके घर-आंगन की शोभा को बढ़ा देगी। सफेद, नीले और एक अन्य रंग की मदद से आप इस रंगोली को बना सकते हैं। रंगोली के बीच में बना स्वास्तिक इसे पारंपरिक लुक देगा। साथ ही इस डिजाइन को बनाने भी काफी आसान है और कुछ ही मिनटों में इसे आसानी से बनाया जा रहा है।

रंगोली डिजाइन-3

(Picture Credit- Instagram)

दीवाली के मौके पर आप साउथ इंडियन स्टाइल कोलम बनाना चाहते हैं, तो इस रंगोली डिजाइन को भी ट्राई कर सकते हैं। यह डिजाइन दिखने में भले ही मुश्किल नजर आ रही है, लेकिन इसे बनाने बेहद आसान है। सिर्फ सफेद रंग और किसी एक अन्य रंग की मदद से आप ये पूरी रंगोली बना सकते हैं।

रंगोली डिजाइन- 4

(Picture Credit- Instagram)

आमतौर पर साउथ इंडियन कोलम बनाने में काफी मुश्किल होते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ आसान और सुंदर तलाश रहे हैं, तो इस डिजाइन को बना सकते हैं। सिंपल फूलों और पत्तों वाली इस डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस सफेद और लाल रंग की जरूरत पड़ेगी।

रंगोली डिजाइन- 5

(Picture Credit- Instagram)

साउथ इंडियन स्टाइल की यह रंगोली भी आपके आंगन में चार चांद लगा देगी। इसे डिजाइन को बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। फोकस और धैर्य के साथ आरप आसानी से इस रंगोली को बना सकते हैं। सफेद और नीले रंग से बनी यह रंगोली देखने में भी बेहद खूबसूरत लगेगी।

यह भी पढ़ें-  पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, देश में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है दीपावली का त्योहार