Move to Jagran APP

Diwali 2024: लास्ट मिनट में झटपट बनाएं ये 5 रंगोली, कम समय में खूबसूरत बन जाएगा आपका घर-आंगन

दीवाली के मौके पर हर घर में रंगोली (Last-minute Rangoli designs) बनाई जाती है। इस पर्व पर रंगोली बनाने का खास महत्व होता है। यह कला भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। हालांकि रोज की भागदौड़ में अक्सर रंगोली (Easy festive Rangoli Designs) बनाने का ज्यादा समय नहीं मिलता है। ऐसे में आप मिनटों में इन 5 रंगोली डिजाइन को बनाकर अपना घर-आंगन खूबसूरत बना सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Mon, 28 Oct 2024 04:26 PM (IST)
Hero Image
इन ईजी रंगोली से सजाएं अपना घर (Picture Credit- Instagram)
लाइफस्टाइल, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। रोशनी का यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के सबसे अहम पर्वों में से एक है, जिसे हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीवाली का त्योहार सिर्फ दीयों और रोशनी ही नहीं अन्य कई वजहों से भी काफी अहम होता है। इस दौरान नए कपड़े पहने जाते हैं, ढेर सारे पकवान बनाए जाते हैं और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए आंगम और छत पर रंगोली बनाई जाती है।

इस दिन रंगोली बनाने का काफी महत्व होता है। यह एक ऐसी कला है, जो भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह की खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। हालांकि, इन दिनों लोगों के पास समय की कमी होने लगी है और ऑफिस के काम और अन्य जिम्मेदारियों की वजह से अक्सर रंगोली बनाने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप नीचे दी गई कुछ आसान सी डिजाइन की मदद से कुछ ही समय से अपने आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  इन साउथ इंडियन स्टाइल रंगोली से लगाएं अपने आंगन में चार चांद, देखते ही घर पधारेंगी मां लक्ष्मी

रंगोली डिजाइन- 1

(Picture Credit- Instagram)

अगर आप दीवाली के मौके पर कुछ खूबसूरत और आसानी से बनने वाली रंगोली डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित होंगी। अलग-अलग रंगों से बनी यह रंगोली दिखने में भले ही मुश्किल लग रही हैं, लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। यह रंगोली आपके आंगन में रखे छोटे कालीन जैसा लुक देगी।

रंगोली डिजाइन- 2

अगर आप झटपट रंगोली बनाना चाहते हैं, तो कलम के फूल और दीए वाली इस रंगोली को ट्राई कर सकते हैं। बेहद आसान इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस कुछ ही रंगों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही आप इस रंगोली की रौनक बढ़ाने के लिए इसके ऊपर शिमर या चमकीली डाल सकते हैं और इसके आसपास दीए लगा सकते हैं।

रंगोली डिजाइन- 3

इन दिनों डॉट पैटर्न वाली रंगोली काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह बनाने में आसान होती हैं और इसे बनाने में कुछ ही समय लगता है। इस रंगोली को बनाने की ट्रिक्स होती हैं, जिन्हें अगर समझ लिया जाए, तो मिनटों में झटपट इसे अपने आंगन में बना सकते हैं। साथ ही इसके आसपास आप रंगोली के सांचे से इसे और सुंदर लुक दे सकते हैं।

रंगोली डिजाइन- 4

रंगोली बनाने के लिए मोर वाली डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह बनाने में आसान भी होती है और देखने में भी काफी सुंदर रखती है। ऐसे में रंगोली बनाने के लिए इस तरह के मोर वाले डिजाइन को कॉफी कर सकते हैं।

रंगोली डिजाइन- 5

(Picture Credit- Instagram)

सबसे सरल-सुंदर और आसान रंगोली बनाना है, तो आप ये सिंपल फूल वाली डिजाइन फॉलो कर सकते हैं। दो-तीन रंगों से मिलकर बनी यह रंगोली बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके आंगन या छत का लुक भी अच्छा दिखेगा।

यह भी पढ़ें-  प्रेम और शुभता का प्रतीक है रंगोली, यहां पढ़ें क्यों दिवाली पर होता है इसका खास महत्व