Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami 2024: इन अनोखे डेकोर आइडियाज से बनाएं जन्माष्टमी के त्योहार को खास

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार साल 2024 में 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं कान्हा को भोग लगाने के लिए तरह- तरह के पकवान बनाए जाते हैं और घर व मंदिर को सजाने की भी परंपरा है। अगर आप भी इस मौके पर घर को बिना ज्यादा एफर्ट के खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो ये रहे इसके शानदार आइडियाज।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Sun, 25 Aug 2024 08:43 AM (IST)
Hero Image
जन्माष्टमी पर ऐसे करें घर की सजावट (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का ये खास दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भजन-कीर्तन के साथ रातभर जागरण भी करते हैं। इस मौके पर घर और मंदिर की भी खासतौर से साज-सज्जा की जाती है, तो अगर आप भी इस बार कुछ नया, हटके और आकर्षक ढंग से सजावट की सोच रहे हैं, तो ट्राई करें ये आइडियाज।

1. अनोखे दीवारों के लिए म्यूरल्स

दीवारों को सजाने के लिए पेंटिंग्स या फोटो फ्रेम्स तो हम सभी लगाते हैं, लेकिन इस बार दीवारों को एक नया रूप दें म्यूरल्स के साथ। आप दीवारों पर भगवान कृष्ण के बाल रूप को अलग-अलग रंगों और शैलियों में पेंट करवा सकते हैं। पारंपरिक सजावट से अलग मॉडर्न और कलाकृतियों का इस्तेमाल करें। ये म्यूरल्स न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

2. मोरपंखों का जादू

भगवान कृष्ण और मोरपंख का संबंध खास है, तो क्यों न इस बार मोरपंखों का इस्तेमाल सजावट में करें। आप मोरपंखों से दरवाजों के लिए सुंदर माला बना सकते हैं या इन्हें लाइट्स के साथ मिलाकर खिड़कियों पर लगा सकते हैं। इससे घर में एक अलग ही रौनक आ जाएगी और माहौल में एक खुशनुमा एहसास भी बनेगा।

3. बांसुरी की सजावट

बांसुरी भगवान कृष्ण की पहचान है, लेकिन इस बार इसे थोड़ा अलग अंदाज में पेश करें। आप बांसुरी को दीवारों पर सजावट के रूप में उपयोग कर सकते हैं या फिर बांसुरी से बना हुआ एक अनोखा झूमर भी लगा सकते हैं। रंग-बिरंगी बांसुरियों का उपयोग घर सजावट में करने से त्योहार का माहौल और भी खूबसूरत हो जाएगा।

4. रंग-बिरंगी रंगोली

रंगोली हर त्योहार का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन इस बार रंगोली को थोड़ा अनोखा बनाएं। रंगोली में पारंपरिक रंगों के साथ-साथ चमकीले रंगों और छोटे-छोटे शीशे का इस्तेमाल करें। इससे न केवल आपके घर का प्रवेश द्वार चमक उठेगा, बल्कि घर भी अलग दिखेगा।

ये भी पढ़ेंः- Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को जरूर चढ़ाएं ये 11 पारंपरिक भोग, घर पर भी कर सकते हैं तैयार

5. कृष्ण का बगीचा

भगवान कृष्ण को प्रकृति से बहुत प्रेम था, तो इसे आप अपने घर की सजावट में शामिल कर सकते हैं। अपने घर के एक कोने को एक छोटे से बगीचे के रूप में सजाएं, जहां भगवान कृष्ण की मूर्ति हो। इसमें छोटे-छोटे पौधे, हैंगिंग प्लांट्स और टेरारियम्स का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही कुछ टिमटिमाती हुई लाइट्स जोड़ें, जिससे एक शांत और सुंदर माहौल तैयार हो।

इन अनोखे डेकोर आइडियाज से न केवल आपका घर सजेगा, बल्कि ये त्योहार की रौनक भी बढ़ा देंगे।

(मिस्टर आतिफ शम्सी, सीईओ एंड फाउंडर, आउच कार्ट से बातचीत पर आधारित)

ये भी पढ़ेंः- Janmashtami Rangoli Designs: घर के आंगन में बनाना चाहती हैं खूबसूरत और आसान रंगोली, तो 5 डिजाइन हैं एकदम बेस्ट