Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganpati Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर इन यूनिक तरीकों से करें डेकोरेशन, देखकर सभी कहेंगे वाह!

Ganpati Decoration Ideas गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। देशभर में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। गणपति बप्पा के लिए घर को लोग बहुत ही शानदार तरीके सजाते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए आइडियाज ढूंढ रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sun, 17 Sep 2023 07:36 AM (IST)
Hero Image
Ganpati Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर इन तरीकों से सजाएं अपना घर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ganpati Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 10 दिन चलने वाले इस त्योहार के पहले दिन बप्पा को घर में लाया जाता है, पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा, इससे पहले ही लोग बप्पा को घर में लाने की तैयारी में जुट गए हैं।

बप्पा का आसान कैसा होगा, साज-सज्जा कैसी होगी आदि। अगर आप भी इस बार गणपति डेकोरेशन आडियाज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर डेकोरेट कर सकते हैं।

फूलों से सजाएं

गणेश चतुर्थी पर इस बार आप गेंदे के फूलों से सजावट कर सकते हैं। गेंदे के फूल जल्दी मुरझाते नहीं हैं। ये कम से कम 2-3 दिन तक ताजे दिखते हैं। इसके अलावा आप इसमें पत्तों की माला भी जोड़ सकते हैं। वहीं इसकी जगह आप नकली फूलों की माला से भी सजावट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Eco-friendly Ganpati: इन तीन चीजों के इस्तेमाल से आसानी से घर में बनाएं ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा

कलरफुल पेपर

आप कलरफुल पेपर से भी गणपति डेकोरेशन कर सकते हैं। इन कलरफुल पेपर से आप फूल, माला, दीपक, वॉल हैंगिंग आदि बना सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों में फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट भी चुन सकते हैं।

दुपट्टे

गणपति डोकोरेशन में आप रंग-बिरंगे दुपट्टों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दुपट्टों को लेकर आप कई तरह से चौकी के बैक साइड में डोकोरशन कर सकते हैं। दुपट्टों को किसी भी तरह से शेप देखकर डेकोरेशन करें। इसमें आप लाइटिंग भी कर सकते हैं।

बैलून डेकोरेशन

बैलून डोकोरेशन करके भी आप गणपति बप्पा को विराज सकते हैं। बलून को आप कई तरीकों से लगा सकते हैं। जैसे फूल, झालर आदि ये देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2023 Wishes: इन खास संदेशों से अपने करीबियों को दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

थर्माकॉल

थर्माकॉल शीट से आप आसानी से बहुत सुंदर डोकोरेशन कर सकते हैं। थर्माकोल को काट कर आप बहुत सुंदर-सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। फूल, मोदक, मूषक आदि गणपति बप्पा को प्रिय हैं, इन्हें शेप बनाकर आप गणपति डेकोरेशन कर सकते हैं।

Pic Credit: Freepik