Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi 2023 Gujiya Recipes: एक ही तरह की गुजिया खाकर ऊब चुका है मन, तो इन 4 खास स्टफिंग के साथ पाएं नया स्वाद

Holi 2023 Gujiya Recipes होली का त्योहार आते ही गुजिया का स्वाद याद आने लगता है। यह होली पर बनने वाले विशेष पकवानों में से एक है। लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह की गुजिया खाकर बोर हो गए हैं तो नई स्टफिंग कीगुजिया ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 07 Mar 2023 09:12 PM (IST)
Hero Image
मावा के अलावा इन स्टफिंग के साथ बनाएं गुजिया को टेस्टी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023 Gujiya Recipes: होलिका दहन के साथ ही होली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में देशभर में इस त्योहार की धूम मची हुई है। कोई भी त्योहार हो और पकवानों का जिक्र न किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। होली के त्योहार पर भी लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं। गुजिया इन्हीं पकवानों में से एक है, जिसे होली के मौके पर लगभग हर घर में बनाया जाता है। कई लोग होली पर मावे की गुजिया बनाते हैं, लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह की गुजिया बनाकर और खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ अलग स्टफिंग के साथ गुजिया बना सकते हैं।

चॉकलेट गुजिया

सामग्री

2 कप मावा, 2 कप पिसी हुई चीनी, एक चुटकी इलायची, 1/2 कप चॉकलेट चिप्स, फ्राई करने के लिए तेल, चाश्नी

विधि

एक पैन में मावा डालकर इसे हल्की आंच पर भूरे रंग का होने तक भुनें। इसके बाद इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर तक और भुनें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर डाल दें। अंत में इसमें चॉकलेट चिप्स डालकर मिक्स करें। तैयार है चॉकलेट गुजिया के लिए भरावन।

बेसन वाली गुजिया

सामग्री

1/2 किलो बेसन के लड्डू, 1 कप पिसी चीनी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स

विधि

सबसे पहले बेसन के लड्डू को तोड़कर अच्छी तरह चूरमा बना लें। अब इसमें अन्य सभी सामग्रियां मिलाएं। लड्डू की जगह आप सीधे बेसन को भी घी में भुन सकते हैं। बस तैयार है गुजिया के लिए बेसन का भरावन। इसे मैदे के आटे की छोटी-छोटी रोटी में भरकर गुजिया का आकार दें और फिर तेल में डीप फ्राई कर लें।

सूजी वाली गुजिया

सामग्री

1 कप सूजी, 1 कप बारीक कटे ड्राईफ्रूट्स, थोड़ा सा इलायची पाउडर, 100 ग्राम चीनी, स्वाद के लिए थोड़ी सौंफ, 1 चम्मच घी

विधि

सबसे पहले सूजी को किसी बर्तन में डालकर सुनहरा होने तक भुन लें। अब ठंडा होने पर इसमें चीनी, सौंफ, इलायची पाउडर और ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। होली पर अलग तरह की गुजिया बनाने के लिए तैयार है सूजी वाली स्टफिंग। अब मैदे की वैसे ही छोटी रोटी बनाकर इसमें स्टफिंग भरकर तेल में फ्राई कर लें।

नारियल गुजिया

सामग्री

1 कप खोया, 1 कप चीनी,100 ग्राम पिस्ता,100 ग्राम नारियल (कद्दूकस), फ्राई करने के लिए तेल

विधि

नारियल गुजिया के लिए स्टफिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में खोया डालकर इसे थोड़ी देर तक भुनें। अब कुछ देर बाद इसमें चीनी, पिस्ता, ड्राइ फ्रूट्स और नारियल का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार है नारियल की गुजिया के लिए भरावन। अब मैदे की आटे की छोटी रोटी बनाकर इसे गुजिया में भरें।

Picture Courtesy: Freepik