Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023 Day 8: आठवें दिन मां महागौरी को लगाया जाता है नारियल से बनी मिठाइयों का भोग, जानें रेसिपी

Shardiya Navratri 2023 Day 8 हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इस साल 15 अक्टूबर यानी रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। हर दिन माता को खास चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आपको बताएंगे कि मां महागौरी भोग में क्या लगाएं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 21 Oct 2023 03:01 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2023 Day 8: आठवें दिन मां महागौरी को लगाएं यह भोग

नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2023 Day 8: देशभर में नवरात्र का पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्त नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि माता रानी की आराधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

कल नवरात्र का आठवां दिन है, इस दिन मां दुर्गा के अवतार महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, महागौरी को सफेद रंग पसंद है। महागौरी शिवा के नाम से भी जाना जाता है। जो भी भक्त महागौरी की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है। मान्यता यह भी है कि जल्दी शादी के लिए भी महागौरी की आराधना फलदायक साबित होता है।

यूं तो नवरात्रि में मां दुर्गा के हर रूप को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है। मां को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नवरात्र के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, माता को पसंद हैं ये भोग जानें इन्हें बनाने का तरीका

नारियल की बर्फी

सामग्री

4 कप सूखा नारियल, 3 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी, आधा कप खोया

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें।
  • चाशनी में सूखा नारियल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसे पकाएं, इस दौरान खोय डालें।
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें
  • जब ये कढ़ाई छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेट पर पहले घी लगाएं।
  • इसमें नारियल के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें।
  • अब इसे बर्फी के आकार में काट लें।

यह भी पढ़ें: जानें नवरात्र में क्यों रखना चाहिए 9 दिन का व्रत, क्या हैं इसके फायदे