Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: इन संदेशों के साथ दें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं

Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes आज यानी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल 23 जनवरी को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है। नेताजी ने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था तो अपनों को इन संदेशों के जरिए दे शुभकामनाएं।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Tue, 23 Jan 2024 09:02 AM (IST)
Hero Image
Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: नेताजी की जयंती पर भेजें ये शुभकामना संदेश

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीशा के कटक में एक बंगाली परिवार में हुआ था। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। 'तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा', 'जय हिंद-जय भारत' और 'दिल्ली चलो' जैसे नारों से उनहोंने देश के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाई थी। 

स्वतंत्रता की लड़ाई में पहले ये महात्मा गांधी के ही साथ थे, लेकिन बाद में अलग होकर इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने की योजना बनाई। जिसके तरत उन्होंने साल 1939 में फॉरवर्ड। ब्लॉक की स्थापना की और इसके बाद साल 1943 में 21 अक्टूबर को आजाद हिंद फौज की स्थापना की। इसकी स्थापना के पीछे उनका उद्देश्य था कि स्वतंत्रता की लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा युवा उनकी फौज से जुड़ सकें। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाती है। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उनकी जयंती पर आप अपने दोस्तों, प्रियजनों को वॉट्सऐप स्टेट्स, वॉलपेपर्स, फेसबुक मैसेज के जरिए बधाई दे सकते हैं। 

1. अंग्रेजों की ताकत दिखाने की ठानी,

इसीलिए आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया गया।

जन्मदिन मुबारक हो सुभाष चंद्र बोस

2. परमवीर निर्भीक निडर,

पूजा जिनकी होती घर घर,

भारत मां के सच्चे सपूत,

हैं सुभाष चन्द्र बोस अमर।

3. जाने हिन्द सुभाष है,

माने हिन्द सुभाष है,

शाने हिन्द सुभाष है,

शत-शत प्रणाम सुभाष को है..!!

4. वे कहां गए, वे कहां रहे,

ये धूमिल अभी कहानी है,

हमने तो उसकी नयी कथा,

आज़ाद फ़ौज से जानी है..!!

5. जिसके लहू का हर कतरा मुल्क के खातिर

और इरादे आज़ाद है रखते,

नाम काफी है दुश्मनों में खौफ़ के लिए

क्योंकि सुभाष चन्द्र बोस कभी मरा नहीं करते।

6. उस दिन लोगों ने सही-सही

खून की कीमत पहचानी थी,

जिस दिन सुभाष ने बर्मा में

मांगी उनसे कुर्बानी थी।

7. सुभाष चंद्र बोस एक वीर, योगी,

वह एक तपस्वी और भिक्षु है,

जो भारतीयों के दिल में बसता है,

भारतीय सबसे प्यारे होते हैं।

जन्मदिन मुबारक हो सुभाष चंद्र बोस

8. नेता बनना है तो सुभाष जी को दिल में बसा लो,

तुम भी भारत के कुछ मुश्किलों का हल निकालो

ये भी पढ़ेंः- आजादी के लिए हर बलिदान को तैयार थे सुभाष चंद्र बोस, जापान की गलती से फेल हुई रणनीति

Pic credit- freepik