Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्यों सेलिब्रेट किया जाता है World Chocolate Day और कब हुई थी इसे मनाने की शुरुआत?

हर साल 7 जुलाई को दुनियाभर में World Chocolate Day मनाया जाता है। चॉकलेट से सिर्फ बच्चों के ही नहीं बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है। चॉकलेट की एक छोटी बाइट से खराब मूड को अच्छा किया जा सकता है। चॉकलेट वेट लॉस में भी मददगार है और इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:02 PM (IST)
Hero Image
चॉकलेट दिवस का इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 7 जुलाई का दिन दुनियाभर में World Chocolate Day के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य चॉकलेट के फायदों और उसके महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। चॉकलेट खाने से दिल को सिर्फ खुशी ही नहीं मिलती, बल्कि इससे दिल को हेल्दी भी रखा जा सकता है। यहां तक कि बैड मूड को भी झट से अच्छा कर देती है चॉकलेट की एक छोटी सी बाइट। इन्हीं चीजों को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से चॉकलेट दिवस की शुरूआत हुई थी। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत साथ ही कुछ अन्य जरूरी बातें।

चॉकलेट का इतिहास

वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाने की शुरुआत 7 जुलाई साल 2009 में हुई थी। यह दिन साल 1550 में यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 वर्ष पुराना है। माना जाता है कि चॉकलेट की खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी।

चॉकलेट दिवस का महत्व

चॉकलेट खुशी और सेलिब्रेशन का प्रतीक माना जाता है। मुंह मीठा करने के लिए अब लोग मिठाई से ज्यादा चॉकलेट खिलाना पसंद करते हैं। बर्थ में गिफ्ट देना हो या किसी के मुरझाए चेहरे को खिलाना है चॉकलेट से बेहतरीन कुछ हो ही नहीं सकता।

ये भी पढ़ेंः- इस World Chocolate Day ट्राई करें कुछ खास चॉकलेट डिशेज, खाकर सभी का दिल हो जाएगा खुश

चॉकलेट दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन को लोग एक- दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। अलग- अलग तरह के फ्लेवर्स वाले चॉकलेट्स के मजे लेते हैं। 

चॉकलेट के फायदे

चॉकलेट से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं- 

  • चॉकलेट खाने से तनाव दूर होता है।
  • चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ह्रदय रोग के खतरों को कम करते हैं।
  • चॉकलेट से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। 
  • डार्क चॉकलेट खाने से वजन कम होता है। 

चॉकलेट को थियोब्रोमा ककोआ ट्री के बीजों से तैयार किया जाता है। जिसकी मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग में खासतौर से खेती की जाती है। 

ये भी पढ़ेंः- स्किन केयर में इन तरीकों से शामिल करें Chocolate और बनीं रहें 40 की उम्र में भी जवां व खूबसूरत