Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Elephant Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व हाथी दिवस? समझें क्या है इस साल की थीम और इसका महत्व

हाथी बेहद समझदार और शांत जानवर माने जाते हैं। ये सांस्कृतिक मान्यताओं के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए इनके संरक्षण के बारे में दुनियाभर में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 12 अगस्त को World Elephant Day मनाया जाता है। आइए जानें क्या World Elephant Day 2024 की थीम और क्यों जरूरी है ये दिन।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 12 Aug 2024 02:57 PM (IST)
Hero Image
बेहद खास है World Elephant Day 2024 की थीम (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Elephant Day 2024: हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस  (World Elephant Day) मनाया जाता है। इस दिन हाथियों, उनके आवास और वो जिन परेशानियों का सामना करते हैं, उस बारे में लोगों को जागरुक बनाने का प्रयास किया जाता है। हाथी हमारे पर्यावरण को बचाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन उनकी अहमियत के बारे में भी लोगों को जागरूक बनाने की कोशिश की जाती है (World Elephant Day Celebrations)। आइए जानें इस साल इस दिन को किस थीम के साथ मनाया जाएगा और क्यों जरूरी (World Elephant Day Significance/ History) है इस दिन को मनाना।

क्यों मनाया जाता है World Elephant Day?

हाथी को कई क्षेत्रों और संस्कृतियों में पवित्र और शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में भी हाथियों को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है और कई जगहों पर इनकी पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अलावा, ये पर्यारण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ये वॉटर होल्स बनाते हैं, बीजों को इधर-उधर फैलाने में मदद करते हैं, जिससे नई-नई जगहों पर भी पौधे उगते हैं।

ऐसे कई कारणों से हाथी पर्यावरण के लिए बेहद अहम माने जाते हैं और इसलिए इन्हें संरक्षित करना बेहद जरूरी है। हाथी बेहद समझदार, शांत और बुद्धिमान होते हैं, जिसके कारण इनका इंसानों के साथ भी अच्छा रिश्ता बनता है।

यह भी पढ़ें: बगैर अनुमति और जेनेटिक प्रोफाइल के पालतू हाथियों का अब नहीं होगा स्थानांतरण, केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइंस

क्या है इस दिन को मनाने की शुरुआत?

इतने महत्वपूर्ण होने के बावजूद हाथियों के संरक्षण के लिए World Elephant Day की शुरुआत काफी देर से की गई। एक कैनेडियन फिल्ममेकर पेट्रिसिया सिम्स और एचएम क्वीन सिरिकिट ने अन्य संरंक्षणकारियों के साथ मिलकर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इंसानों द्वारा जंगल काटकर हाथियों के आवास को नष्ट करने, उनके इलाकों में घुसपैठ करने और उनका शिकार करने के खिलाफ आवाज उठाई थी और इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।

क्या है इस साल की थीम?

इस साल World Elephant Day की थीम बेहद खास चुनी गई है। इस साल की थीम है- “Personifying Prehistoric Beauty, Theological Relevance, and Environmental Importance”, यानी "प्रागैतिहासिक सौंदर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्व को व्यक्त करना”।

हाथियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है?

  • इंसान अपनी सुविधाओं के लिए जंगल खत्म कर रहे हैं या उसके बीच से रास्ता बना रहे हैं, जिसके कारण हाथियों का आवास छिन जाता है और उन्हें छोटे क्षेत्र में सिमट कर रहना पड़ता है।
  • उनके दांतों के लिए, लोग हाथियों का शिकार करते हैं और उन्हें गौर-कानूनी तरीकों से बेचते हैं। इसके कारण उनकी संख्या काफी घट गई है।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण हाथियों को खाना और पानी खोजने में तकलीफ होती है, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है।

ऐसी कई परेशानियों के कारण हाथियों की संख्या काफी कम हो गई है। उन्हें बचाने के लिए हर साल World Elephant Day मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Anant Ambani के ड्रीम प्रोजेक्ट 'Vantara' में 200 से ज्यादा हाथियों को मिलती है स्पेशल डाइट, जानिए क्या है खास