Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja Thekua Recipe: छठ पूजा पर ही क्यों बनाया जाता है ठेकुआ? इसकी रेसिपी भी जानें

Chhath Puja Thekua Recipe इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें उगते और डूबते सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है। इस पूजा में कई तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं लेकिन मुख्य प्रसाद ठेकुआ है। जिसे बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का उपयोग किया जाता है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 15 Nov 2023 04:00 PM (IST)
Hero Image
Chhath Puja Thekua Recipe: महाप्रसाद ठेकुआ बनाने की विधि

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chhath Puja Thekua Recipe: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। हिंदूओं इस में त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार खासकर बिहार में मनाया जाता है। इस राज्य में छठ पूजा की अलग ही धूम देखने को मिलती है। नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत होती है।

हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्यदेव और छठी माता को समर्पित है। इस पूजा में कई प्रसाद बनाए जाते हैं, लेकिन ठेकुआ का ज्यादा महत्व है।

ठेकुआ के बिना छठ पूजा का त्योहार अधूरा माना जाता है। इस प्रसाद को मिट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है और आंच देने के लिए आम की लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रसाद को बनाते समय महिलाएं लोकगीत गाती हैं। छठ पूजा के दौरान सुबह और शाम अर्ध्य देते समय ठेकुआ का खास महत्व है। आइए जानते हैं इस प्रसाद को बनाने की विधि।

यह भी पढ़ें: भद्रावास योग में दिया जाएगा डूबते सूर्य देव को अर्घ्य, प्राप्त होगा कई गुना फल

सामग्री 

2 कप गेहूं का आटा, आधा कप गुड़, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 बड़े चम्मच घी, 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि

  • सबसे पहले पानी में गुड़ को उबालें, जब यह अच्छी तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • अब थाली में आटा लें और गुड़ वाले पानी की मदद से गूंथ लें।
  • इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।
  • आटा तैयार हो जाए, तो इसकी लोइयां बनाकर रखें।
  • अब इसे ठेकुआ का आकार दें।
  • एक पैन गर्म करें, इसमें घी डालें।
  • इसमें ठेकुए तल लें।
  • तैयार है छठ पूजा के लिए ठेकुए का प्रसाद।

यह भी पढ़ें: लोक आस्था का महापर्व है छठ व्रत, इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

View this post on Instagram

A post shared by TRUSTY TASTEBUDS 📸 by Shubham (@thetrustytastebuds)

Pic credit: Instagram