Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

National Ice Cream Day: गर्मी में मिलने वाले फलों से घर में ही आसानी से बना सकते हैं टेस्टी आइसक्रीम

अगर आपको आइसक्रीम पसंद है तो आज दिल खोलकर इसके मजे ले सकते हैं क्योंकि आज यानी 21 जुलाई का दिन National Ice Cream Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। गर्मी में मिलने वाले फलों से आप घर में ही तरह-तरह की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। जो स्वाद मे किसी भी मामले में मार्केट वाली आइसक्रीम से नहीं कम।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
घर में बनाएं ये आइसक्रीम (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में तो आइसक्रीम खाने का मजा है ही, लेकिन ठंडक भरे मौसम में भी आइसक्रीम खाकर अलग ही मजा आ जाता है और जैसा कि 21 जुलाई को नेशनल आइसक्रीम डे (National Ice cream Day) मनाया जाता है, तो क्यों न इस दिन को आप घर में अलग-अलग तरह की आइसक्रीम बनाकर सेलिब्रेट करें। आइए जानते हैं गर्मियों में मिलने वाले फलों से कैसे बनाएं आइसक्रीम।

मैंगो केसर आइसक्रीम

  • सबसे पहले 200 ग्राम आम का पेस्ट बना लें।
  • 2 बड़े चम्मच बादाम को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • गहरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसमें 100 ग्राम खोया और आम का पेस्ट मिक्स करें।
  • बादाम, थोड़े से केसर के धागे और 1/2 कप चीनी मिलाएं।
  • 2 से 3 मिनट पकाने के बाद इसे आंच से उतार लें।
  • आइसक्रीम के सांचों में डालें और फ्रीजर में जमाएं।

लीची आइसक्रीम

  • लगभग 200 ग्राम लीची को बीज से अलग कर मिक्सी से पीसकर पेस्ट बना लें।
  • 1 बड़ा चम्मच काजू, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच बादाम को भी बारीक पीस लें।
  • गहरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसमें 100 ग्राम खोया और लीची का पेस्ट मिक्स करें।
  • फिर इसमें खोया और 1/2 कप चीनी मिलाएं।
  • 2 से 3 मिनट पकाने के बाद इसे आंच से उतार लें।
  • ठंडा करके आइसक्रीम के सांचों में डालकर फ्रीज में जमाएं।

ये भी पढ़ेंः- बिना मावा, चीनी और दूध से बनने वाला ऐसा लड्डू, जिसे वजन बढ़ने की टेंशन लिए बगैर कर सकते हैं एन्जॉय

आइसक्रीम फालूदा

  • पतीले में 1 लीटर दूध को आधा होने तक पकाएं।
  • फिर इसमें 100 ग्राम खोया डालें। लगभग 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर लें। इसे ठंडा होने दें।
  • अब इसे आइसक्रीम के सांचों में डालकर फ्रीज में जमने के लिए रख दें।
  • फालूदा सीड्स को पानी में भिगो दें और फालूद सेव को ऊपर कर छान लें।
  • सर्विंग डिश या ग्लास में कुल्फी काटकर डालें।
  • ऊपर से फालूदा सेव और फलूदा सीड्स डालें। 
  • रोज सीरप डालकर सर्व करें।

चॉकलेट आइसक्रीम

  • एक गहरे बर्तन में 3 कप दूध, 1 कप क्रीम और 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे मीडियम आंच पर उबाल लें। 10 मिनट बाद आंच धीमी कर दूध के आधे रह जाने तक पकाएं।
  • इसमें 1/4 कप चीनी मिलाकर लगातार चलाती रहें।
  • इसमें चॉकलेट चिप्स डालें और इसे पूरी तरह पिघलने तक चलाती रहें।
  • आंच से उतार कर ठंडा हो जाने दें फिर वनिला एसेंस मिलाएं।
  • इसे आइसक्रीम के सांचों में आइसक्रीम स्टिक के साथ डालें।
  • जमने पर नट्स और चॉकलेट के साथ सजा लें।

ये भी पढ़ेंः- घी बनाने के बाद बची खुरचन को फेंके नहीं, इससे बनाएं टेस्टी बर्फी