Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लहसुन को छीलते वक्त दिमाग और टाइम दोनों होता है खराब, तो माइक्रोवेव से बनाएं इस काम को आसान

लहसुन कुकिंग का सबसे जरूरी इंग्रेडिएंट है जिसकी थोड़ी सी मात्रा न सिर्फ डिश का जायका बढ़ाती है बल्कि उसके फायदे भी बढ़ा देती है क्योंकि लहसुन एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होता है लेकिन लहसुन को छीलना एक सिरदर्दी भरा काम होता है। हालांकि हल्का गर्म कर काफी हद तक इस काम को आसान बनाया जा सकता है।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Wed, 31 Jul 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
लहसुन छीलने के आसान उपाय (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लहसुन का तड़का दाल से लेकर सब्जी तक के स्वाद में इजाफा कर देता है और नॉन वेजिटेरियन्स डिशेज का तो खास इंग्रेडिएंट ही लहसुन है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, लहसुन से खाने की खुशबू भी बढ़ जाती है, लेकिन लहसुन के साथ सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है इसके छीलना, जो एक टास्क से कम नहीं होता। हालांकि इस काम को आप बहुत ही आसानी से और जल्द निपटा सकते हैं उसे हल्का गर्म करके। आइए जानते हैं कैसे।

मास्टर शेफ सीजन- 1 की विनर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया पर लहसुन छीलने का ये आसान नुस्खा शेयर किया है। जो वाकई कमाल का है। इसकी मदद से आप इस बोरिंग काम को मजेदार बना सकते हैं और अपना काफी समय भी बचा सकते हैं।

लहसुन को छीलने का आसान उपाय

  • सबसे पहले लहसुन को ऊपरी सख्त भाग को काटकर अलग कर लें।
  • अब इसे Cling Wrap Sheet यानी टांसपेरेंट पन्नी में लपेट दें।
  • इसे माइक्रोवेव में 20 सेकंड तक गर्म कर लें।
  • माइक्रोवेव से निकालकर लहसुन की पूंछ पकड़कर इसे दबाएं, लहसुन आसानी से छिलके से निकल जाएंगे।
  • मिनटों में हो जाएगा लहसुन छीलने का काम।   

टिप्स

  • अगर आपके घर में माइक्रोवेव न हो, तो आप इसे तवे या कड़ाही में हल्का भूनकर छील सकते हैं।
  • वैसे धूप में 20 से 30 मिनट रखने से भी काम बन जाएगा।
  • लहसुन को आसानी से छीलने के लिए उसे पांच से दस मिनट पहले पानी में भिगो दे। इससे भी छिलके आसानी से उतर जाते हैं। 

ये भी पढ़ेंः- गरमा-गर्म भात के साथ 'माछेर झोल' का साथ दोपहर Lunch के लिए है शानदार ऑप्शन

लहसुन के फायदे

लहसुन सेहत के लिए जरूरी कई सारे गुणों से भी भरपूर होता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा लिए हुए लहसुन कई खतरनाक बीमारियों से हमें बचाता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कई तरह के इन्फेक्शन्स से भी बचाव होता है।  

ये भी पढ़ेंः- भूलकर भी न करें इन 8 फूड्स को फ्रिज में रखने की गलती, स्वाद के साथ ही खत्म हो जाएंगे इनके गुण