Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kokum Juice: हेल्थ बेनेफिट्स से भरपूर है गर्मियों का ये कूल ड्रिंक!

गर्मी का मौसम आते ही हमारा ठंडा खाने और पीने का दिल चाहने लगता है। जिससे हमें चिलचिलाती गर्मी से फौरन राहत मिल सके। ऐसे में लस्सी नींबू पानी सत्तू का शरबत आम पन्ना आदि जैसी तरोताज़ा करने वाली ड्रिंक्स ही काम आती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कोकम जूस के बारे में जो ठंडक देने के साथ स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है।

By Ruhee Parvez Edited By: Ruhee Parvez Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:03 PM (IST)
Hero Image
कोकम जूस जो गर्म मौसम में देगा ठंडक का एहसास

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में ताज़गी देने वाले निम्बू पानी से लेकर दक्षिण में नन्नारी शरबत और पूर्व में स्वादिष्ट आम पन्ना तक, देश का हर कोना गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए एक अनोखा समाधान प्रदान करता है। इसी तरह महाराष्ट्र और गोवा जैसे पश्चिमी इलाकों में कोकम शरबत पसंद किया जाता है। कोकम एक तरह का फल है, जिसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पहले सुखाकर और फिर पानी में डुबोकर रखा जाता है, ताकि इसका अर्क निकाला जा सके। यह कोंकणी ड्रिंक गर्मी के मौसम में आपको हाइड्रेट रखने के लिए एकदम सही है। तो क्यों न इस गर्मी के मौसम में कुछ अलग आजमाया जाए, जो न सिर्फ गर्मी से राहत देगा बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाएगा।

क्या है कोकम?

कोकम का वैज्ञानिक नाम गार्सीनिया इंडिका (Garcinia Indica) है। यह फल भारत के पश्चिमी घाट क्षेत्र में पाया जाता है। यह स्वाद में खट्टा और मीठा होता है, जो इसे करी, दाल, सलाद या फिर ड्रिंक्स के लिए बेस्ट बनाता है। यह फल खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि कई तरह के फायदों से भरपूर भी होता है। यही वजह है कि यह फल हेल्थ एक्सपर्ट्स के बीच भी पॉपुलर है।

सदियों से कोकम का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर पाचन दुरुस्त करने के लिए, सूजन को कम करने के लिए और एसिडिटी में आराम दिलाने के लिए होता आया है। पोषक तत्वों से भरपूर कोकम शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और सेहत को फायदा पहुंचाता है।

कोकम के फल से इसका शरबत बनाने का अगर आपके पास समय नहीं है तो आप Aazol's Pure Kokum Extract का उपयोग कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी:

सर्विंग: 2

सामग्री:

  • 10ml Aazol's Pure Kokum Extract
  • 4-6 कप पानी
  • Aazol’s Kaakvi(लिक्विड गुड़) या फिर किसी भी तरह का स्वीटनर
  • काला नमक
  • बर्फ
  • ताज़गी के लिए पुदीने की पत्तियां

विधि:

  • एक जग में पुदीने की कुछ ताज़ा पत्तियां लें
  • अब इसमें 500 ml पानी और 15 ml Aazol’s Pure Kokum Extract डालें
  • अच्छे से इसे मिलाएं ताकि कोकम का एक्सट्रैक्ट और पानी घुल जाए
  • अब इसमें Aazol’s Kaakvi (लिक्विड गुड़) स्वाद अनुसार मिला लें
  • अगर आप चाहें तो इसमें चुटकी भर काला नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें
  • कोकम शरबत को परोसने से पहले इसे एक से दो घंटों के लिए फ्रिज में रख दें
  • अब इसे सर्व करने से पहले इसमें बर्फ की कुछ क्यूब्ज़ और नींबू की स्लाइस डाल सकते हैं
  • तो अगली बार जब आप शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए किसी ड्रिंक की तलाश में हो, तो कोकम का शरबत बना सकते हैं। इसका स्वाद न सिर्फ बेहद मज़ेदार होता है बल्कि यह सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। यह ठंडा-ठंडा शरबत गर्मियों के लिए बेस्ट है।
  • कोकम के फल से अगर आप शरबत तैयार करते हैं, तो इसमें न सिर्फ काफी दिन लगेंगे बल्कि काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी। Aazol's Pure Kokum Extract की मदद से आप समय और मेहनत बचाकर झटपट कोकम शरबत तैयार कर सकते हैं। कोकम जूस भारती रसोई के लिए एक अच्छा खट्टा एजेंट है और साथ ही इमली और नींबू का एक सुविधाजनक विकल्प भी।

ताज़ा और टैंगी कोकम शरबत का मज़ा आप भी लें!